Makar Sankranti Bihar Politics: मकर संक्रांति पर बिहार की राजनीति सियासी घमासान नहीं हो, ये हो ही नहीं सकता। आज पूरे दिन बिहार में सियासी खिचड़ी पकती रही। मीसा भारती से लेकर लालू यादव तक और चिराग पासवान से लेकर तेजस्वी यादव तक आज अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहे। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मकर संक्रांति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा बिहार में कोई परिवर्तन नहीं होगा, अब सीधे चुनाव होगा।
तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मकर संक्रांति के बाद बिहार में कोई परिवर्तन नहीं, बल्कि सीधे चुनाव होगा। जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या मकर संक्रांति के बाद कोई परिवर्तन होगा? इस पर उन्होंने कहा यह बेकार की बात है, कयास लगाने का कोई मतलब नहीं है। कोई कुछ जो सोच रहा है, वैसा कुछ भी नहीं होने वाला है। अब सीधा चुनाव होगा और जनता का फैसला सर आंखों पर होगा।
डीके टैक्स की वसूली हो रही
तेजस्वी ने इस दौरान नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा आज बिहार में डीके टैक्स से वसूली हो रही है। हम प्रमाण के साथ इन चीजों को रखेंगे। वहीं पशुपति पारस के लालू यादव के आवास पर आने को लेकर उन्होंने कहा पशुपति पारस मेरे आवास पर मकर संक्रांति का निमंत्रण लेकर आए थे। लालू यादव कल उनके भोज में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ेंः बिहार सरकार में मंत्री रेणु देवी की मुश्किलें बढ़ी, भाई और भाभी के लिए जारी हुआ कुर्की वारंट
एलजेपी के कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज चिराग पासवान के आमंत्रण पर दही-चूड़ा के भोज पर पहुंचे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में चिराग पासवान मौजूद नहीं थे। इसके बाद उन्होंने बयान देकर कहा मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की व्यस्तता को हम सभी को सम्मान देने की आवश्यकता है। मैं भी आस्तिक हूं, पूजा पाठ करता हूं। उनके आने का समय निर्धारित हुआ उस समय मैं पूजा में था। वह आए यही बड़ी बात है।
ये भी पढ़ेंः बिहार में दही-चूड़ा भोज पर सियासत…कई राजनीतिक उठा पटक का गवाह रही है मकर संक्रांति
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 day agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
11 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines