---विज्ञापन---

बिहार angle-right

दो करोड़ रुपये कैश, ज्वेलरी और लॉकर… लालू यादव के सबसे बड़े फाइनेंसर को ईडी ने किया अरेस्ट

Subhash Yadav: ईडी ने बालू कारोबारी सुभाष यादव को 18 घंटे की छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सुभाष को लालू यादव परिवार का करीबी माना जाता है। वे चतरा लोकसभा और कोडरमा विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

---विज्ञापन---

Subhash Yadav: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बालू कारोबारी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सुभाष लालू यादव परिवार के करीबी माने जाते हैं। वे चतरा लोकसभा और कोडरमा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार भी रह चुके है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी के वो बड़े फाइनेंसर माने जाते हैं।

---विज्ञापन---

ईडी ने सुभाष यादव के 6 ठिकानों पर की छापेमारी

ईडी की टीम ने शनिवार को सुभाष यादव के 6 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने 2 करोड़ रुपये कैश बरामद किया था, जो कार्टन में पैक था। इसके अलावा, ईडी ने उनके आवास से बालू खनन, खरीद, सप्लाई और बिजनेस पार्टनर से जुड़े दस्तावेज को बरामद किया था।

---विज्ञापन---

14 घंटे तक की छापेमारी

ईडी की टीम ने संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक लॉकर, पासबुक, विभिन्न वित्तीय संस्थानों में निवेश और ज्वेलरी समेत कई अन्य दस्तावेजों को जब्त किया है। टीम ने सुभाष यादव के ठिकानों पर करीब 14 घंटे तक छापेमारी की। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: सिर्फ कहने से नहीं होगा, जन्म प्रमाण पत्र पर लिखवाना भी पड़ेगा… ‘मोदी का परिवार’ पर भड़कीं लालू यादव की बेटी

---विज्ञापन---

सुभाष यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

ईडी ने सुभाष यादव को देर रात गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया। ईडी को सुभाष के ठिकानों से जमीन से जुड़े कई दस्तावेज मिले है। सुभाष पर राजधानी पटना में रेत खनन को लेकर की मामले दर्ज हैं। बता दें कि कुछ समय पहले लालू यादव से भी ईडी ने जॉब फॉर लैंड स्कैम केस में  10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। यह पूछताछ जेडीयू के आरजेडी से नाता तोड़ने और नीतीश कुमार के फिर से सीएम बनने के अगले दिन हुई थी।

यह भी पढ़ें: पवन सिंह की गलती से खेसारी लाल यादव ने लिया सबक? बंगाल पर गाने से किया तौबा

First published on: Mar 10, 2024 11:16 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola