---विज्ञापन---

बिहार angle-right

पवन सिंह की गलती से खेसारी लाल यादव ने लिया सबक? बंगाल पर गाने से किया तौबा

Khesari Lal Yadav Pawan Singh: खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहते हुए दिख रहे हैं कि अब बंगाल पर कभी गाना नहीं गाएंगे। उन्होंने ऐसा क्यों कहा और पवन सिंह से इसका क्या कनेक्शन है, आइए जानते हैं...

---खबर नीचे जारी है---

Khesari Lal Yadav Pawan Singh: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह से खेसारी लाल यादव सबक लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। खेसारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहते हुए दिख रहे हैं कि अब बंगाल पर कभी गाना नहीं गाएंगे। यह वीडियो पटना में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। आइए, जानते हैं कि खेसारी लाल यादव ने ऐसा क्यों कहा…

क्या है वीडियो में?

पहले बात वीडियो की करते हैं… इस वीडियो में खेसारी लाल यादव कहते हुए नजर आते हैं कि हम कभी बंगाल पर गाना नहीं गाएंगे भाई… नहीं तो टिकट कब कैंसिल हो जाई पता नईखे। उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं। जिंदगी में होता है। मनोरंजन के लिए आदमी कुछ कर जाता है। वहां सिर्फ मनोरंजन होता है। यह अलग बात है कि इसे अन्यथा लिया जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

पवन सिंह ने क्यों लौटाया आसनसोल का टिकट?

दरअसल, भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह को बीजेपी ने बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने बाद में अपना नाम वापस ले लिया। बताया जाता है कि उन्होंने बंगाल पर गीत गाए थे, जिससे वहां की महिलाएं पवन सिंह से काफी नाराज थीं। यही वजह है कि उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: ‘शत्रुघ्न सिन्हा ही असली बिहारी बाबू हैं…’, पवन सिंह के आसनसोल से चुनाव न लड़ने पर बोले ‘शॉटगन’

---खबर नीचे जारी है---

पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव न लड़ने पर क्या कहा?

पवन सिंह ने पहले तो टिकट मिलने पर अपनी खुशी का इजहार किया और बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया, लेकिन उसके अगले ही दिन उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। हालांकि, उन्होंने चुनाव न लड़ने की कोई वजह नहीं बताई।

यह भी पढ़ें: क्या Pawan Singh ने Akshara Singh की वजह से चुनाव लड़ने से किया इंकार? प्यार और पत्नी के बीच फंसे भोजपुरी स्टार!

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Mar 06, 2024 10:07 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola