---विज्ञापन---

Sonbarsha (SC) Chunav Result 2025: सोनबरसा सीट पर जदयू के रत्नेश सदा को मिली जीत, कांग्रेस की सरिता देवी हारीं

Sonbarsha (SC) Election Result 2025 Updates: बिहार की सोनबरसा विधानसभा सीट पर चुनावी नतीजे आ चुके हैं. इस सीट पर जदयू के रत्नेश सदा 13454 वोटों से चुनाव जीत चुके हैं. वहीं, कांग्रेस की सरिता देवी चुनाव हार गई हैं.

Sonbarsha (SC) Election Result 2025 Updates: बिहार की सोनबरसा विधानसभा सीट पर चुनावी नतीजे आ चुके हैं. इस सीट पर जदयू के रत्नेश सदा 13454 वोटों से चुनाव जीत चुके हैं. वहीं, कांग्रेस की सरिता देवी चुनाव हार गई हैं.

यहां पढ़ें 243 सीटों के नतीजे: LIVE: EC ने 7 सीटों पर दिया रूझान, बीजेपी 5 और RJD 2 पर आगे

---विज्ञापन---

पिछले तीन बार के चुनावी नतीजे

बिहार के सोनबरसा विधानसभा सीट पर जदयू का दबदबा कायम है. इस सीट पर पिछले तीन बार से नीतीश कुमार की पार्टी का दबदबा कायम है. ऐसे में महागठबंधन और जदयू के बीच इस सीट पर कड़ा मुकाबला है. रुझानों के बाद इस सीट की तस्वीर साफ हो जाएगी कि सोनबरसा की गद्दी पर कौन बैठेगा.

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

प्रत्याशीपार्टीवोट
रत्नेश सदाJD(U)67,678 वोट
तारणी ऋषिदेवINC54,212 वोट

वहीं, अगर सोनबरसा विधानसभा सीट के पिछले चुनावी नतीजों के बारे में बात की जाए तो 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू के उम्मीदवार रत्नेश सदा ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने कांग्रेस के तारणी ऋषिदेव को हराया था. दोनों की हार-जीत में 13,466 वोटों का अंतर रहा था. रत्नेश को 67,678 वोट मिले थे. फिर 2015 के विधानसभा चुनाव में भी ये सीट जदयू के खाते में आई थी. उस समय रत्नेश सदा ने 88,789 वोटों के साथ शानदार जीत हासिल की थी. वहीं, उस साल एलजेपी की सरिता देवी के साथ उनका मुकाबला रहा था, जिन्हें 53,763 वोटों से हार मिली थी.

---विज्ञापन---

2015 के चुनावी नतीजे

प्रत्याशीपार्टीवोट
रत्नेश सदाJD(U)88,789 वोट
सरिता देवीLJP35,026

इसके साथ ही अब 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस साल भी जदयू का दबदबा देखने के लिए मिला था. रत्नेश सदा ने उस साल भी एलजेपी की सरिता देवी को 31,445 वोटों से हराया था. सरिता देवी को इस सीट का मजबूत कैंडिडेट माना जाता है. लेकिन, जेदयू की लगातार तीन बार जीत की वजह से पार्टी ने इस क्षेत्र में अपनी पकड़ काफी मजबूत बना ली है. ऐसे में महागठबंधन के लिए ये सीट थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है. खैर, देखना होगा कि रत्नेश अपना दबदबा इस साल भी कायम रख पाते हैं या नहीं.

15:34 (IST) 14 Nov 2025
Sonbarsha (SC) Election Result 2025 LIVE: रत्नेश सदा को कितनी बढ़त?

जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार रत्नेश सदा को अभी तक 44725 (+4907) वोट मिले हैं.

14:14 (IST) 14 Nov 2025
Sonbarsha (SC) Election Result 2025 LIVE: 3654 वोटों से आगे रत्नेश सदा

जनता दल (यूनाइटेड) के रत्नेश सदा को अभी तक 37090 वोट मिल चुके हैं. वह 3654 वोटों से आगे चल रहे हैं.

12:57 (IST) 14 Nov 2025
Sonbarsha (SC) Election Result 2025 LIVE: जनता दल (यूनाइटेड) को बढ़त

रत्नेश सदा को अभी तक 24662 (+991) वोट मिले हैं. उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार को पीछे छोड़ दिया है.

09:44 (IST) 14 Nov 2025
Sonbarsha (SC) Election Result 2025 LIVE: शुरुआती रुझान किसके हक में?

बिहार चुनाव में पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई. उसके बाद अब मतगणना के शुरुआती रुझान दिखने लगे हैं. फिलहाल राज्य में BJP आगे जाती दिख रही है. कुछ देर में रुझान बदले हुए देखे जा सकते हैं.

08:15 (IST) 14 Nov 2025
Sonbarsha (SC) Election Result 2025 LIVE: मतगणना शुरू हुई

बिहार में पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है. शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं.

07:30 (IST) 14 Nov 2025
Sonbarsha (SC) Election Result 2025 LIVE: सोनबरसा सीट पर JDU का दबदबा

सोनबरसा (SC) सीट पर पिछले कई सालों से जनता दल (यूनाइटेड) का कब्जा है. यहां पर रत्नेश सदा 3 बार से जीतते आ रहे हैं. इस बार फिर से दूसरी पार्टियों को यहां पर JDU से कड़ी टक्कर मिलने जा रही है.

06:46 (IST) 14 Nov 2025
Sonbarsha (SC) Election Result 2025 LIVE: 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

आज बिहार चुनाव के नतीजे आ जाएंगे. 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी. JDU का इस सीट पर दबदबा बना हुआ है. इस सीट पर पिछली तीन बार से JDU के उम्मीदवार को ही जीत मिल रही है.

First published on: Nov 14, 2025 06:44 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola