हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Simri Bakhtiyarpur Election Result 2025: संजय कुमार सिंह बने सिमरी बख्तियारपुर के विधायक, RJD को हराया

Simri Bakhtiyarpur Election Result 2025: बिहार की सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर चुनाव के नतीजे गए हैं और लोक जनशक्ति पार्टी को यह सीट मिल गई है.

विज्ञापन
संजय कुमार सिंह को मिली सिमरी बख्तियारपुर की सीट.

Live Updates

19:56 (IST) 14 Nov 2025

Simri Bakhtiyarpur Election Result 2025 LIVE Update

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) संजय कुमार सिंह को 109699 वोट मिले और 7930 वोटों से उन्होंने जीत हासिल की है. कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के युसुफ सलाहुद्दीन रहे जिन्हें 101769 वोट मिले और तीसरे स्थान पर रहे इंडिपेंडेंट के विकाश राज जिन्हें 7493 वोट मिले.

14:01 (IST) 14 Nov 2025

Simri Bakhtiyarpur Election Result

12:31 (IST) 14 Nov 2025

Simri Bakhtiyarpur Election Result 2025 LIVE Update

जीत के करीब बढ़ रहे हैं एलजेपी के संजय कुमार सिंह. 27162 वोटों के साथ सबसे आगे.

11:36 (IST) 14 Nov 2025

Simri Bakhtiyarpur Election Result 2025 LIVE Update

एलजेपी के संजय कुमार सिंह 15416 वोटों के साथ सबसे आगे. 6,633 वोटों की बढ़त के साथ जीत के करीब जा रहे हैं संजय.

10:39 (IST) 14 Nov 2025

Simri Bakhtiyarpur Election Result 2025 LIVE Update

एलजेपी (राम विलास) के संजय कुमार सिंह दूसरे राउंड की वोटिंग में 6923 वोटों के साथ सबसे आगे.

10:12 (IST) 14 Nov 2025

Simri Bakhtiyarpur Election Result 2025 LIVE Update

सिमरी बख्तियारपुर में 3135 वोटों के साथ लोक जनता पार्टी (राम विलास) के संजय कुमार सिंह आगे.

09:36 (IST) 14 Nov 2025

Simri Bakhtiyarpur Election Result 2025 LIVE


सिमरी बख्तियारपुर से चुनावी रेस में बने हुए हैं RJD के यूसुफ सलाउद्दीन.

08:52 (IST) 14 Nov 2025

Simri Bakhtiyarpur Election Result 2025 LIVE

साल 2020 में राजद की झोली में आई थी सिमरी बख्तियारपुर की कुर्सी.

08:41 (IST) 14 Nov 2025

Simri Bakhtiyarpur Election Result 2025 LIVE Update

सिमरी बख्तियारपुर में वोटों की गिनती शुरू, कुछ ही देर में घोषित होंगे चुनावी नतीजे.

07:54 (IST) 14 Nov 2025

Simri Bakhtiyarpur Election Result 2025 LIVE Update

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर 6 नवंबर को पहले चरण के मतदान हुए थे. कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी.

07:26 (IST) 14 Nov 2025

Simri Bakhtiyarpur Election Result 2025 LIVE

बिहार की सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर साल 2020 में विधायक बनकर RJD के यूसुफ सहालुद्दीन विराजमान हुए थे. उन्होंने VSIP के मुकेश सहनी को हराया था.

Simri Bakhtiyarpur Election Result 2025: आज बिहार की 243 सीटों की किस्मत का फैसला हो गया है. बिहार की सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक है, जिसकी कुर्सी पर साल 2020 में विधायक बनकर आरजेडी के यूसुफ सहालुद्दीन विराजमान हुए थे. उन्होंने वीएसआईपी के मुकेश सहनी को हराया था. दोनों के बीच कांटे का मुकाबला रहा है. इस साल लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) संजय कुमार सिंह ने इस सीट पर कब्जा कर लिया है.

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट चुनावों से पहले ही चर्चा में रही थी. इसकी वजह रही थी कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह. उन्होंने जब नामांकन दाखिल किया था तो उनकी अमीरी के चर्चे काफी रहे थे. संजय कुमार सिंह के साथ ही उनकी पत्नी शबनम कुमारी के भी करोड़ों की संपत्ति के काफी चर्चे में रहे थे. उनकी 32 करोड़ संपत्ति आंकी गई थी, जिसके बाद इस सीट ने सबका ध्यान खींच लिया था.

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) संजय कुमार सिंह को 109699 वोट मिले और 7930 वोटों से उन्होंने जीत हासिल की है. कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के युसुफ सलाहुद्दीन रहे जिन्हें 101769 वोट मिले और तीसरे स्थान पर रहे इंडिपेंडेंट के विकाश राज जिन्हें 7493 वोट मिले.

विज्ञापन

बख्तियारपुर विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

प्रत्याशीपार्टीवोट
यूसुफ सहालुद्दीन RJD75,684 वोट
मुकेश सहनी VSIP73,925 वोट

बख्तियारपुर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशीपार्टीवोट
दिनेश चंद्र यादव JD(U)78,514 वोट
यूसुफ सहालुद्दीन (LJP)40,708 वोट

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट के पिछले आंकड़े

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर आरजेडी और वीएसआईपी के बीच मुकाबला देखने के लिए मिला था. आरजेडी के यूसुफ सहालुद्दीन और वीएसआईपी के मुकेश सहनी इस सीट से चुनावी मैदान में थे. यूसुफ ने मुकेश को 1,759 वोटों से हराया था. आरजेडी को 75,684 वोट और मुकेश को 73,925 वोट मिले थे.

यह भी पढ़ें – Alinagar Election Result 2025 LIVE: अलीनगर को अपने नाम कर सकेंगी मैथिली ठाकुर या राजद के हिस्से आएगी यह सीट

विज्ञापन

वहीं, साल 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव और एलजेपी के यूसुफ सहालुद्दीन के बीच कड़ी टक्कर देखने के लिए मिली थी. उस साल युसुफ एलजेपी में थे तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उन्हें कुल 40,708 वोट मिले थे. वहीं, दिनेश चंद्र को 78,514 वोट मिले थे. दोनों के बीच 37,806 वोटों का अंतर था.

इसके साथ ही साल 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो उस साल जेडीयू के डॉ. अरुण कुमार और कांग्रेस के चौधरी महबूब अली कैसर चुनावी मैदान में थे. इस सीट पर उस समय जेडीयू ने जीत दर्ज की थी. अरुण कुमार को 57,980 वोट मिले थे. वहीं, कांग्रेस को कुल 39,138 वोट मिले थे. इनकी हार जीत में 18,842 वोटों का अंतर था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Hayaghat Election Result 2025 LIVE: हायाघाट में होगी RJD की वापसी या एक बार फिर बाजी मार ले जाएगी भाजपा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola