हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sikta Election Result 2025 LIVE: JDU के समृद्ध वर्मा को मिली जीत, निर्दलीय उम्मीदवार खुर्शीद फिरोज अहमद हारे

Sikta Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार की सिकटा विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर जेडीयू के समृद्ध वर्मा 46645 वोटों से जीत चुके हैं. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार खुर्शीद फिरोज अहमद चुनाव हार चुके हैं.

विज्ञापन

Live Updates

15:31 (IST) 14 Nov 2025

Sikta Election Result 2025 LIVE: सिकटा में 15 राउंड की काउंटिंग पूरी

बिहार की सिकटा विधानसभा सीट से 15 राउंड की वोट काउंटिंग पूरी हो गई है और जनता दल यूनाइटेड के समृद्ध वर्मा 50000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

13:45 (IST) 14 Nov 2025

Sikta Election Result 2025 LIVE: सिकटा में जेडीयू उम्मीदवार ने बनाई बढ़त

बिहार की सिकटा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू के समृद्ध वर्मा 22739 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार खुर्शीद फिरोज अहमद हैं और तीसरे नंबर पर CPIM के बिरेंद्र प्रसाद गुप्ता हैं.

10:22 (IST) 14 Nov 2025

Sikta Election Result 2025 LIVE: सिकटा में शुरुआती रुझानों में JDU आगे

सिकटा विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम वोटों की काउंटिंग चल रही है और शुरुआती रुझानों में जेडीयू के समृद्ध वर्मा आगे चल रहे हैं.

08:21 (IST) 14 Nov 2025

Sikta Election Result 2025 LIVE: सिकटा में पोस्टल बैलेट की काउंटिंग जारी

बिहार की सिकटा विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे मतगणना हुई और सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जा रहे हैं. डाक मतपत्रों के बाद EVM मशीनें खुलेंगी और वोटों की काउंटिंग शुरू होगी. सुबह 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

07:06 (IST) 14 Nov 2025

Sikta Election Result 2025 LIVE: डाक मतपत्र गिने जाएंगे सबसे पहले

बिहार की सिकटा विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी. डाक मतपत्र गिने जाने के बाद EVM मशीनें खुलेंगे और मशीनों की काउंटिंग शुरू होने के बाद 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

Sikta Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार की सिकटा विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर जेडीयू के समृद्ध वर्मा 46645 वोटों से जीत चुके हैं. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार खुर्शीद फिरोज अहमद चुनाव हार चुके हैं.

यहां पढ़ें सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे…

सिकटा में इन उम्मीदवारों के बीच टक्कर

बता दें कि सिकटा विधानसभा सीट पर इस बार भी आम आदमी पार्टी और जनसुराज पार्टी के बीच मुकाबला होगा, जिन्हें 4 निर्दलीय उम्मीदवार भी टक्कर दे रहे हैं. 17 नामांकन भरे गए थे, जिनमें से 15 स्वीकार हुए और 11 उम्मीदवार चुनावी रण में किस्मत आजमा रहे हैं. प्रमोद शाह, मोहम्मद असलम, लाल गुरद मियां और खुर्शिद फिरोज अहमद निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी से संतोष राम, जागरूक जनता पार्टी से पूनम शर्मा, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से मोहम्मद फखरुद्दीन, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता और जनता दल से समृद्ध वर्मा भी चुनाव लड़ रहे हैं

विज्ञापन

पिछले 2 विधानसभा चुनाव के आंकड़े

1951 में बनी सिकटा विधानसभा में आज तक 18 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जिनमें 1991 का उपचुनाव भी शामिल है. आज तक राष्ट्रीय जनता दल (RJD) इस सीट को नहीं जीत पाई, जिसमें एक बार साल 2000 में विधानसभा चुनाव लड़ा. इस सीट से कांग्रेस 6 बार, निर्दलीय 3 बार और जनता दल ने 2 बार चुनाव जीत चुकी है. एक-एक बार स्वतंत्र पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), चंपारण विकास पार्टी, BJP, समाजवादी पार्टी, जदयू और भाकपा (माले) चुनााव एक-एक बार जीत हासिल की है.

2020 में किसे कितने मिले वोट?

प्रत्याशीपार्टीवोट
बीरेंद्र प्रसाद गुप्ताCPIM49075
दिलीप वर्मानिर्दलीय46773

सिकटा विधानसभा सीट से दल बदलू चुनाव जीतते रहे हैं. 1962 और 1967 में रईफुल आजम स्वतंत्र पार्टी और कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं. फैयाजुल आजम कांग्रेस के टिकट पर 1972 और 1977 में चुनाव जीत चुके हैं. फैयाजुल ने ही 1990 में यहां से निर्दलीय चुनाव जीता था. 1991 का उपचुनाव जीतने वाले दिलीप वर्मा 5 बार बतौर निर्दलीय, चंपारण विकास पार्टी, BJP, समाजवादी पार्टी से चुनाव जीते हैं.

विज्ञापन

साल 2020 में इस सीट से CPIM के बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता चुनाव जीते थे, जिन्हें 49075 वोट मिले थे, वहीं निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप वर्मा को 46773 वोट मिले थे. साल 2015 में इस सीट से JDU के खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद चुनाव जीते थे, जिन्हें 69870 वोट मिले थे. इन्होंने BJP के दिलीप वर्मा को हराया था, जिन्हें 67035 वोट मिले थे.

2015 में किसे कितने मिले वोट?

प्रत्याशीपार्टीवोट
खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमदJDU69870
दिलीप वर्माBJP67035

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola