हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shahpur Election Result 2025 LIVE: शाहपुर सीट पर BJP के राकेश रंजन ने जीत की मारी बाजी, JDU उम्मीदवार को मिली हार

Shahpur Election Result 2025 LIVE: शाहपुर चुनाव में बीजेपी के राकेश रंजन ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने JDU उम्मीदवार को पीछे छोड़ते हुए स्पष्ट बढ़त के साथ जीत अपने नाम की.

विज्ञापन

Live Updates

19:58 (IST) 14 Nov 2025

Shahpur Election Result 2025 LIVE: शाहपुर सीट पर BJP के राकेश रंजन ने जीत की मारी बाजी, JDU उम्मीदवार को मिली हार

शाहपुर चुनाव में बीजेपी के राकेश रंजन ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने JDU उम्मीदवार को पीछे छोड़ते हुए स्पष्ट बढ़त के साथ जीत अपने नाम की.

12:34 (IST) 14 Nov 2025

Shahpur Election Result 2025 LIVE: शाहपुर सीट पर राकेश रंजन निकले आगे, राहुल तिवारी को छोड़ा पीछे

शाहपुर सीट पर मतगणना जारी है जिसमें दावेदारों का वोटिंग की गिनती आगे पीछे लगी हुई है. जिसमें राकेश रंजन आगे चल रहे हैं और राहुल तिवारी वोटिंग की दौड़ में पीछे हैं.

Shahpur Election Result 2025: बिहार चुनाव के नतीजों की घोषणा आज होनी है. 243 विधानसभा सीटों में से कितनी एनडीए की झोली में आएगी और कितने पर महागठबंधन का राज होगा इसकी तस्वीर आज साफ हो जाएगी. शाहपुर विधानसभा सीट पर भी हर किसी की निगाहें रहने वाली हैं.

पिछले दो चुनाव में एनडीए को यहां बुरी तरह से पटखनी खानी पड़ी है. ऐसे में बीजेपी की कोशिश इस बार आरजेडी के दबदबे को खत्म करने की होगी. आरजेडी ने एक बार फिर इस चर्चित सीट से दो बार के विधायक राहुल तिवारी को मैदान में उतारा है. वहीं, बीजेपी ने राकेश रंजन के ऊपर भरोसा दिखाया है.

शाहपुर Election Key Candidates 2025

साल 2015 और फिर 2020 में आरजेडी के उम्मीदवार रहे राहुल तिवारी ने इस सीट पर एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी. 2015 में उन्होंने अपने विपक्षी उम्मदीवार को 15 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी. राहुल तिवारी को कुल 64,393 वोट मिले थे. वहीं, 2020 में तो उन्होंने 23 हजार से ज्यादा के अंतर से बाजी मारी थी.

विज्ञापन

राहुल के शाहपुर में दमदार रिकॉर्ड को देखते हुए ही आरजेडी ने एक बार फिर उन्हें आंख बंद करके टिकट थमा दिया है. राहुल से टक्कर लेने के लिए बीजेपी ने राकेश रंजन पर दांव खेला है. अगर देखना दिलचस्प होगा कि राहुल तिवारी इस सीट पर अपने वर्चस्व को कायम रखने में सफल रहते हैं या फिर राकेश रंजन कुछ चमत्कार करके दिखाते हैं.

Shahpur Election Result 2020: आरजेडी ने दर्ज की थी धमाकेदार जीत

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)परिवर्तन (±%)
आरजेडीराहुल तिवारी64,39341.14−6.62
निर्दलीयशोभा देवी (पत्नी विशेश्वर ओझा)41,51026.52—
भाजपामुन्नी देवी21,35513.64−24.08

Shahpur Election Result 2015: आरजेडी को मिली थी आसान जीत

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)परिवर्तन (±%)
आरजेडीराहुल तिवारी69,31547.76—
भाजपाविशेश्वर ओझा54,74537.72—
जाप(लो)कृष्ण बिहारी सिंह3,6802.54—

यहां पड़े सभी 243 सीटों के नतीजे- NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola