हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार चुनाव के लिए RJD के 143 प्रत्याशियों का ऐलान, पढ़ें तेजस्वी यादव ने किसे कहां से दिया टिकट?

RJD Candidates List: तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 143 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई और वे खुद राघोपुर से चुनावी रण में उतरेंगे.

विज्ञापन
उम्मीदवारों का ऐलान करके RJD ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं.

RJD Candidates List: महागठबंधन में सीट शेयरिंग विवाद के बावजूद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. तेजस्वी यावद और लालू प्रसाद यादव ने एक साथ 143 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की है, जिसमें तेजस्वी यादव का नाम पहले नंबर पर है और वे खुद वैशाली जिले की राघोपुर सीट से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ेंगे.

RJD ने स्पष्ट एक अपने इरादे

बता दें कि 143 उम्मीदवारों का ऐलान करके राष्ट्रीय जनता दल ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि चाहे कुछ हो जाए, इस बार पार्टी 140 से ज्यादा सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी. RJD ने छपरा से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, कांटी से इस्माइल मंसूरी, दरभंगा से ललित यादव, मुंगेर से मुकेश यादव और हाजीपुर से देव कुमार चौरसिया को टिकट दिया है, वहीं सूची से RJD की महागठबंधन को लेकर रणनीति भी साफ-साफ स्पष्ट हो रही है. RJD महागठबंधन में खुद को सबसे बड़े दल के तौर पर ही रखना चाहती है.

कांग्रेस-RJD में 3 सीटों पर सीधा टकराव

बता दें कि सीटों पर विवाद के चलते महागठबंधन ने अभी तक सीटा शेयरिंग फॉर्मूले का ऐलान नहीं किया है. क्योंकि RJD और कांग्रेस दोनों अपनी जिद पर अड़ी हैं. 3 सीटें ऐसी हैं, जहां से कांग्रेस और RJD दोनों प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है. वैशाली में कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुशवाहा है तो RJD के संजीव कुमार भी यहीं से प्रत्याशी हैं. लालगंज में कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य कुमार हैं तो RJD की प्रत्याशी शिवानी शुक्ला हैं. सिकंदरा में भी कांग्रेस प्रत्याशी विनोद चौधरी हैं और यहीं से RJD प्रत्याशी उदय नारायण चौधरी हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola