हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'पहले लोग सेना में भर्ती होते और पेंशन पाते थे...अब उन्हें शहीद का दर्जा भी नहीं मिलता', राहुल गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट अधिकार यात्रा के दौरान लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। राहुल गांधी बुधवार को मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्हाेंने कहा कि अग्निवीर योजना शुरू करके मोदी सरकार ने देश के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का रास्ता बंद कर दिया है।

विज्ञापन
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,’पहले लोग सेना में भर्ती होते थे और रिटायर होने के बाद पेंशन पाते थे। मोदी सरकार आई तो क्या हुआ? इसे अग्निवीर कर दिया गया। अब सेना के जवानों को पेंशन तो छोड़िए, उन्हें शहीद का दर्जा तक नहीं मिलता।’

राहुल गांधी ने कहा कि जबकि यह सब सेना के उन नियमित जवानों को मिलेगा जो अग्निवीर नहीं हैं। अग्निवीर योजना शुरू करके मोदी सरकार ने देश के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का रास्ता बंद कर दिया है और उनके बीच भेदभाव पैदा कर दिया है। बिहार के युवाओं के साथ भी धोखा किया है। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

ये भी पढ़ें: ‘हो आंच जब बिहार पर, तेजस्वी तो बोलेंगे ही…’, RJD का नया चुनावी गाना लॉन्च

विज्ञापन

चुनाव आयोग की मदद से जीत रहे मोदी और शाह

इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह और गृह मंत्री अमित शाह पिछले 20 सालों से चुनाव आयोग की मदद से ‘वोट चोरी’ करके चुनाव जीतते आ रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान का ज़िक्र किया, जिसमें ट्रंप ने युद्ध रोकने की बात कही थी। राहुल ने गुजरात मॉडल पर भी सवाल उठाए और कहा कि मोदी की लोकप्रियता नहीं, बल्कि ‘चुनावी चालें’ उनकी जीत का राज हैं।

ये भी पढ़ें: ‘BJP सरकार 40-50 साल तक चलेगी…मैं झूठ नहीं बोलता’, राहुल गांधी ने साधा निशाना

विज्ञापन

ED, CBI और आयकर जैसी एजेंसियों पर लगाया था आरोप

राहुल ने पहले ED, CBI और आयकर जैसी एजेंसियों पर बीजेपी को जिताने में मदद करने का आरोप लगाया था, लेकिन अब वह सीधे चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मोदी और शाह वोट बढ़ाकर या घटाकर चुनाव जीतते हैं।’ राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और शाह इसी खेल के चलते अब तक जीतते हुए आएं, लेकिन अब ये नहीं चलेगा। इसकी शुरुआत बिहार से होगी।

ये भी पढ़ें: ‘तानाशाही चरम पर है’, तेजस्वी यादव ने बताया देश की प्रगति का रास्ता’; बोले- चुनावों में जनता देगी करारा जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola