हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में भोजपुरी स्टार Pawan Singh, बोले- बस आदेश का इंतजार

Pawan Singh Contest Lok Sabha Elections 2024: मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ के बाद पवन सिंह लोकसभा में जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि बस पार्टी के आदेश का इंतजार कर रहा हूं।

विज्ञापन

Pawan Singh Contest Lok Sabha Elections 2024: मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ के बाद एक और भोजपुरी स्टार संसद में जानें का इच्छा जताई है। दरअसल, भोजुपरी के दिग्गज अभिनेता और सिंगर पवन सिंह ने कंफर्म कर दिया है कि वह 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ने के मूड में हैं। मीडिया से बात करते हुए पवन सिंह ने कहा है कि वह बस पार्टी से आदेश का इंतजार कर रहे हैं। पवन सिंह ने पहले ही ये साफ कर दिया है कि वह अगर चुनाव लड़ेंगे तो भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में हैं भोजपुरी सिंगर पवन सिंह

दरअसल, पवन सिंह प्रदेश भाजपा कार्यालय में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा, ”मैं पार्टी का सिपाही हूं, ऊपर से जो आदेश आएगा मैं उसका पालन करूंगा। समय आने दीजिए लोकसभा में जरूर जाऊंगा।”

भोजपुरी एक्टर ने पहले ही साफ कर दिया है वह जब भी चुनाव लड़ेंगे बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे। लेकिन कहते हैं न कि राजनीति में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। ऐसे में ये कोई सक की बात नहीं है कि अगर पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलेगी तो वह अन्य किसी दूसरी पार्टी के सिंबल पर भी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। क्योंकि, कई बार पवन सिंह को बीजेपी के अलावा अन्य पार्टी के नेताओं से भी रिश्ते अच्छे हैं।

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले पवन सिंह को राजद के दिग्गज नेता और पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव संग देखा गया था। तेजप्रताप के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद सवाल खड़े होने लगे थे कि क्या पवन सिंह राजद से भी टिकट पाने की तैयारी में हैं। हालांकि, पवन सिंह ने इस मुलाकात को औपचारिक बताया था और राजद में शामिल होने की खबरों का खंडन किया था।

किस सीट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह? (Pawan Singh Contest Lok Sabha Elections 2024)

आपको बता दें कि पवन सिंह आरा के रहने वाले हैं। ऐसे में वह चाहते हैं कि आरा से ही लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन उनकी इच्छा पूरी होगी या नहीं ये कहा नहीं जा सकता है। क्योंकि, वर्तमान में आरा के सांसद आर के सिंह है, जो बीजेपी के एक कद्दावर नेता हैं। ऐसे में आर के सिंह का टिकट काटना बीजेपी के लिए बेहद ही मुश्किल है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः टीचर्स को सरकारी फ्लैट देने के लिए नीतीश सरकार का मास्टर प्लान, पहले 5 लाख शिक्षकों को दिया जाएगा

मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ पहुंच चुके हैं लोकसभा

अगर पवन सिंह संसद में पहुंचते हैं तो वह ऐसे पहले भोजपुरी स्टार नहीं होंगे जो लोकसभा में पहुंचे। इससे पहले मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल निरहुआ जैसे भोजपुरी स्टार भी लोकसभा में एंट्री कर चुके हैं। मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य हैं तो वहीं, रविकिशन उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से सांसद चुने गए हैं। बात करें दिनेश लाल निरहुआ की तो वह उत्तर प्रदेश  के आजमगढ़ के सांसद हैं।

विज्ञापन

गुंजन सिंह भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह ने भी चुनाव मैदान में कूदने का ऐलान कर दिया है। वह लगातार नवादा सीट का भ्रमण कर रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। हालांकि, गुंजन सिंह ने अभी तक ये खुलासा नहीं किया है कि वह किस पार्टी के साथ चुनाव लड़ेंगे, लेकिन कहा जा रहा है कि गुंजन सिंह एनडीए से टिकट पाना चाहते हैं। अब देखना होगा कि जनता इस बार किस भोजपुरी स्टार को संसद में भेजती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola