हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

30 मिनट में 21 लाख लूटे, पटना के PNB में दिनदहाड़े बड़ी वारदात

Bihar Patna News : सीएम नीतीश कुमार के राज में आए दिन कोई न कोई बड़ी वारदात हो रही है। इस बीच राजधानी पटना में दिनदहाड़े लूट हुई, जिसमें बदमाशों ने बैंक से 21 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
पीएनबी बैंक में दिनदहाड़े लूट।

Bihar Patna News : बिहार से लूटपाट की एक बड़ी खबर सामने आई है। बदमाशों ने दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक में लूट की। पहले बदमाश कस्टमर बनकर बैंक के अंदर घुसे, फिर हथियार दिखाकर किचन में लोगों को बंधक बनाया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों से बैंक का लॉकर खुलवाया और 21 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

जानें बदमाशों ने वारदात को कैसे दिया अंजाम

पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के गांव कोरैया में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा स्थित है। 3-4 नकाबपोश हमलावर सोमवार सुबह 10 से 10.30 बजे के बीच पीएनबी बैंक के अंदर घुसे। उन्होंने हथियार से बैंक के अंदर मौजूद लोगों को डराया और फिर किचन में ले जाकर बंद कर दिया। इसके बदमाशों ने बंदूक दिखाकर कर्मियों से बैंक का लॉकर खुलवाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : बिहार में 9 कांवड़ियों की मौत, 6 पहुंचे अस्पताल; जानें कब और कैसे हुआ हादसा?

21 लाख उड़ा ले गए बदमाश

विज्ञापन

बदमाश 30 मिनट के अंदर 21 लाख रुपये लूट ले गए। बैंक मैनेजर के अनुसार, 21 लाख रुपये की लूट हुई। बताया जा रहा है कि लुटेरे काले रंग की अपाचे बाइक से आए थे। बैंक मैनेजर ने लूट की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें : बिहारः हथियार के दम पर बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट, सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ ले गए बदमाश

विज्ञापन

जानें क्या बोले एसएसपी राजीव मिश्रा?

पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने इस मामले को लेकर बताया कि आरोपी सीसीटीवी का डीवीआर अपने साथ लेकर चले गए। अब बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। लूट के बाद बदमाश जिस ओर भागे हैं, वहां की पुलिस अलर्ट कर दिया है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola