Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में 18 साल के युवक का पकड़ौआ विवाह करवाए जाने का मामला सामने आया है। गौरीचक थाने में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवक की जबरन शादी करवाने का वीडियो भी वायरल होने की बात परिजनों ने पुलिस को बताई है। युवक का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों का कहना है कि बेटे के गम में पिता की तबियत बिगड़ गई है। पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके बेटे को छुड़वाया जाए।
मां-जीजा ने लगाए गंभीर आरोप
युवक की पहचान महद्दीपुर गांव के शुभम कुमार के तौर पर हुई है। पीड़ित के जीजा प्रेम कुमार के अनुसार 5 दिसंबर को उसका साला शाम के समय बख्तियारपुर गांव में गया था। उसने एक शादी में जाने की बात कही थी। कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। जिसके बाद उसकी जबरन शादी करवाई गई। इसके बाद लड़की को शुभम के घर अकेले ही भेज दिया गया। वहीं, परिजनों को अभी तक शुभम का सुराग नहीं लगा है।
यह भी पढ़ें:तीन पिस्टल से फायरिंग, लाइसेंसी हथियारों की जांच करेगी पुलिस; संभल हिंसा की जांच में और क्या खुलासे?
मां हेमंती देवी के अनुसार बेटा शुभम अपने चचेरे भाई की शादी में गया था। वहां सपहुआ के रहने वाले सुनील राय ने साजिश रचकर पहले शुभम का अपहरण करवाया, फिर जबरन शादी करा दी। आरोप है कि वे लोग बख्तियारपुर थाना पहुंचे थे। वहां से एक गांव में गए तो पता लगा कि बेटे को कमरे में बंधक बनाया गया है। उन लोगों को बेटे से मिलने भी नहीं दिया। गौरीचक थाने के SHO विवेक कुमार के अनुसार पुलिस युवक की तलाश में रेड कर रही है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
क्या होता है पकड़ौआ विवाह?
पकड़ौआ विवाह में किसी लड़का-लड़की की सहमति जरूरी नहीं होती। इसमें पहले लड़का-लड़की में से किसी को अगवा किया जाता है, फिर दबंगई से शादी करवा दी जाती है। इसमें बैंडबाजा और बारातियों की जरूरत नहीं होती। लड़की वालों की नजर बड़े घर के लड़कों पर रहती है। मौका देखते ही वे उनको अगवा करवा लेते हैं। कुछ केस ऐसे भी होते हैं, जब उनको बहला-फुसलाकर बंधक बनाया जाता है। शादी रीति-रिवाज के साथ होने के बाद लड़के को छोड़ दिया जाता है। अगर मामला थाने जाता है तो कोशिश यही रहती है कि समझौता हो जाए। बिहार में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें: ‘तुम्हारे बाप को कोई गोली मार देता तो क्या करते…’, यूपी प्रशासन पर क्यों भड़के बीजेपी नेता जय प्रकाश निषाद?
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines