'तुम्हारे बाप को कोई गोली मार देता तो क्या करते...', यूपी प्रशासन पर क्यों भड़के बीजेपी नेता जय प्रकाश निषाद?

BJP Leader Jaiprakash Nishad: बीजेपी नेता जय प्रकाश निषाद अपनी ही पुलिस पर भड़क गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा न देने पर सवाल उठाया।

Jaiprakash Nishad

जयप्रकाश निषाद।

BJP Leader Jaiprakash Nishad: तुम्हारे बाप या बेटे को कोई गोली मारकर हत्या देता तो क्या करते, डोंट टच। ये कहना है भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद का। निषाद सीएम योगी के एसडीएम और पुलिस पर बिफर पड़े। शुक्रवार को जय प्रकाश निषाद ने यूपी के पुलिस-प्रशासन को घेरा। उन्होंने एसडीएम से कहा- आपको बीच चौराहे पर हम भी गोली मरवा दें तो…आप कुछ कर पाएंगे?

विज्ञापन

सुरक्षा नहीं होने से भड़क गए जय प्रकाश निषाद 

दरअसल, जय प्रकाश निषाद गोरखपुर स्थित अमरोहा गांव में हुए शिवधनी निषाद हत्याकांड पर बिफर गए थे। निषाद बसपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वह इससे चौरीचौरा विधानसभा से पूर्व विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य भी हैं। जय प्रकाश निषाद पीड़ित के घर पर सुरक्षा नहीं होने की वजह से भड़क गए थे। उन्होंने हत्यारे के घर पर सुरक्षा पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से तल्ख अंदाज में बात की। बता दें कि इस मामले पर राजनीति गर्माई हुई है। निषाद पीड़ित और उसके परिवार को सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, 3 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे शिवधनी उर्फ रामधनी निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप पड़ोसी पीकलू पर लगा। जिससे साइकिल और बाइक खड़ी करने पर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी शशि शंकर सिंह उर्फ पीकलू ने पड़ोसी शिवधनी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद 5 दिसंबर को दोपहर में जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद संवेदना व्यक्त करने के लिए पीड़ित के घर पहुंचे, तो एसडीएम और इंस्पेक्टर की ओर से उन्हें हाथ लगाने पर उनके ऊपर बिफर पड़े।

विज्ञापन

खूब सुनाई खरी-खोटी 

इसके बाद जय प्रकाश निषाद ने पुलिस-प्रशासन को खूब खरी-खोटी सुनाई। जय प्रकाश निषाद गुस्से में तमतमाए। उन्होंने एसडीएम और इंस्पेक्टर को खूब लताड़ा। उन्होंने दोनों का नाम लेते हुए कहा कि तुम्हारे बाप, मां या बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी जाए तो क्या करोगे? क्या अब कोई संवेदना व्यक्त करने भी नहीं आ सकता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ