100 KM पीछा कर 3 लोग पकड़े, कार की सीट के नीचे छुपाया था 2 करोड़ का यह सामान

Patna three gold smuggler arrest: जांच एजेंसी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश सोने की तस्करी करने वाले हैं। सूचना के आधार पर क्रेटा कार का पीछ करना शुरू किया गया। कार की जांच में उसके अगली सीट के नीचे गुप्त केबिन मिले। उन केबिन में सोने की 22 छड़ें और 8 कटे हुए टुकड़े बरामद हुए।

Patna
विज्ञापन

Patna three gold smuggler arrest: पटना डीआरआई ने सोना तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी है। जांच एजेंसी ने 2.74 करोड़ कीमत के तस्करी के सोने के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार बरामद सोना विदेशी मूल का है। बदमाश तस्करी के सोने को कार से कोलकाता से ग्वालियर ले जाने की फिराक में थे। अब डीआरआई  सोना तस्करी के इस नए रूट का पता लगा रही है।

100 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा 

जांच एजेंसी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश सोने की तस्करी करने वाले हैं। सूचना के आधार पर क्रेटा कार का पीछ करना शुरू किया गया। करीब 100 किलोमीटर पीछा कर कार सवार तीन लोगों को शेरघाटी में सवकला टोल प्लाजा पर काबू किया गया। रास्ते में कई बार ऐसे मौके आए जब बदमाशों ने जांच एजेंसी को गच्चा देने का प्रयास किया।

विज्ञापन

गिरोह का पता लगाया जा रहा

कार की जांच में उसके अगली सीट के नीचे गुप्त केबिन मिले। उन केबिन में सोने की 22 छड़ें और 8 कटे हुए टुकड़े बरामद हुए। बरामद सोना करीब 3 किलो से ज्यादा है। जिसकी बाजार में तकरीबन 2.74 करोड़ कीमत आंकी जा रही है। अब गिरफ्तार तीनों लोगों से पूछताछ कर सोना तस्करी के गिरोह में सक्रिय अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। बता दें दिसंबर 2023 में गया एयरपोर्ट से जांच एजेंसी ने छह सोना तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। तस्करों से 12 किलो सोना बरामद किया गया था। जांच एजेंसी सोना तस्करी के रूट का पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि तस्करों के लिंक बिहार, मध्यप्रदेश, बांग्लादेश से जुडे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ