कौन हैं तिरंगे की पगड़ी पहने अशरफ आजाद? PM मोदी के साथ जिनकी फोटो हो रही वायरल

Ashraf Azad: आजाद बड़गाम के हकरमुल्ला गांव के रहने वाले हैं। साल 1992 में भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराया था। इस दौरान आजाद ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

Ashraf Azad

अशरफ आजाद

Ashraf Azad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सफेद दाढ़ी और सिर पर तिरंगे के रंग की पगड़ी पहने शख्स के साथ फोटो वायरल हो रही है। फोटो कश्मीर की है, हाल ही में पीएम मोदी कश्मीर गए थे जहां उन्होंने मोहम्मद अशरफ हजाम उर्फ ‘आजाद’ से मुलाकात की। काले रंग के कुर्ते में 60 साल के आजाद इसके बाद इंटरनेट स्टार बने हुए हैं।

लाल चौक पर लहराया था तिरंगा

जानकारी के अनुसार आजाद बड़गाम के हकरमुल्ला गांव के रहने वाले हैं। उनके बारे में जानने के लिए हमें थोड़ा इतिहास में पीछे जाना होगा। बात है जनवरी साल 1992 की। भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस के मौके पर श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराने पहुंचे थे। दहशतगर्दों के चलते वहां गिने चुने लोग पहुंचे। जिसमें 26 साल का युवक था अशरफ हजाम उर्फ ‘आजाद’ जिसने पूरे उत्साह से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

आजाद के साथ 10 दिन कश्मीर में रहे थे पीएम मोदी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बाद भाजपा नेताओं के आमंत्रण पर आजाद दिल्ली भी गए थे। जहां उनकी मुलाकात भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी से हुई थी। इसके बाद जब कभी नरेंद्र मोदी श्रीनगर जाते हैं तो आजाद उनसे मुलाकात करते हैं। आजाद ने बताया था कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को (जब वह बीजेपी के कार्यकर्ता थे) बडगाम और आसपास के जिलों की सैर करवाई थी। 10 दिन उन्होंने कश्मीर के अलग-अलग जिलों का दौरा किया था।

हवाईअड्डे पर मुलाकात

7 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर दौरे पर गए थे। इस दौरान श्रीनगर हवाईअड्डे पर आजाद और पीएम मोदी की मुलाकात हुई। उन्होंने पुराने दोस्तों की तरह एक-दूसरे का हाल चाल जाना और मुलाकात की। पीएम ने अपने दोस्त से कहा कि आजाद साहब आप की मेहनत रंग लाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ