'गोबर को गाजर का हलवा बताकर परोस देते हैं बीजेपी के लोग', जन विश्वास रैली में क्या बोले तेजस्वी यादव

Jan Vishwas Rally In Bihar : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर इंडिया गठबंधन ने पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली की, जिसमें महागठबंधन के नेता जुटे थे। इस दौरान आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला।

Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव इस समय UAE में हैं। फाइल फोटो

Jan Vishwas Rally In Bihar : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया गठबंधन ने बिहार के पटना में जन विश्वास महारैली की। इस महारैली में कांग्रेस, आरजेडी, सपा और वामदल के नेताओं ने मंच साझा किया। एक मंच पर लालू यादव, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव एक साथ दिखाई दिए। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने महारैली को संबोधित करते हुए एनडीए पर निशाना साधा।

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब कोई आरजेडी को एमवाई (MY) की पार्टी कहता है तो कोई BAAP की। उन्होंने RJD का मतलब बताते हुए कहा कि आर से राइट्स, जे से जॉब्स, डी से डेवलपमेंट होता है। बीजेपी के सामने न तो मेरे पिता कभी झुके थे और न ही झुकेंगे। भारी संख्या में आकर आप लोगों ने पुरानी सारी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

यूपीए सरकार में लालू यादव ने रेलवे को मुनाफा कराया था : पूर्व डिप्टी सीएम

उन्होंने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरे चाचा पलटीमार तो पीएम मोदी झूठ बोलने के होलसेलर और मैन्युफैक्चरर हैं। जिसने कारखाना और नौकरी नहीं दी, वो क्या विशेष राज्य का दर्जा देंगे। भाजपा के लोग गोबर को गाजर का हलवा बताकर परोस देते हैं। मोदी कहते हैं कि मैं अपने पिता और उनके कामों के बारे में क्यों नहीं बोलता हूं। आप (मोदी) कान खोलकर सुन लीजिए, लालू यादव ने यूपीए-1 की सरकार में ऐतिहासिक काम किया था। उन्होंने रेलवे को 90 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा कराया था। आपकी 10 साल की सरकार में कितना मुनाफा हुआ, ये बताइए।

विज्ञापन

बुजुर्ग हो गए हैं नीतीश कुमार : तेजस्वी यादव 

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने जन विश्वास महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में दो डिप्टी सीएम बनाया गया, एक बड़बोला है तो दूसरा अनाप-शनाप बोलता है। हमारे चाचा से कम सम्राट चौधरी नहीं हैं। वे पांच-पांच पार्टी बदल चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार अब बुजुर्ग हो चुके हैं। वो कहते थे कि इतनी नौकरियों के लिए पैसा कहां से आएगा, लेकिन हमारी सरकार ने 5 लाख नौकरी देने का काम किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ