'ऐसा अपराधी बख्शा नहीं जाएगा', जमुई मामले पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- क्रिमिनल्स की कोई जाति नहीं होती

‘ऐसा अपराधी बख्शा नहीं जाएगा’, जमुई मामले पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- क्रिमिनल्स की कोई जाति नहीं होती

bihar jamui rape case

जमुई मामले पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान (Photo: ANI)

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमुई यौन उत्पीड़न मामले को लेकर हुए एनकाउंटर पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो जाति-धर्म के पीछे नहीं पड़ते, अपराधी सिर्फ अपराधी ही होता है, उसकी कोई जाति नहीं होती. मुख्यमंत्री ने कहा- ”जब कोई अपराधी चैलेंज करेगा तो पुलिस जरूर उसको मुंहतोड़ जवाब देगी. पुलिस अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हट सकती.” उन्होंने आगे कहा- ”कानून का राज और न्याय के साथ विकास सरकार की प्राथमिकता है. पीएम मोदी इस देश को विकसित बनाना चाहते हैं. हमारे पूर्व सीएम नीतीश कुमार समृद्ध बिहार बनाना चाहते हैं.”

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

बिहार के जमुई में 10वीं क्लास की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. इससे पहले इस मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया था. दरअसल, शनिवार शाम को एक नाबालिग छात्र और छात्रा अपनी कोचिंग क्लास के बाद मडवा पहाड़ पर घूमने गए थे. स्कूटर से लौटते वक्त जमुई-लखीसराय मेन रोड से करीब तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में कुछ लोगों के एक ग्रुप ने उन्हें रोक लिया. उन लोगों ने दोनों नाबालिगों के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी. इसके बाद उन्हें स्कूटर से नीचे उतारा और उनके साथ मारपीट की. जब छात्र भागने की कोशिश करने लगे तो उन लोगों ने उनका पीछा किया.

कई नेताओं ने उठाया जाति का मुद्दा

इस घटना के सामने आते ही हर कोई इसे अपने तरीके से भुनाने की कोशिश कर रहा है. हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने जमुई कांड को जातिवाद की तरफ मोड़ दिया. उन्होंने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ”वो बिहार और उत्तर प्रदेश के सभी यादवों को अपना भाई बताते हैं, उन्हीं में से कुछ ने जमुई में लड़की से छेड़खानी की और सरकार को बदनाम करने की कोशिश की.” इससे पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट पर पोस्ट करते हुए सम्राट सरकार पर तंज कसते हुए कहा- ”अब सरकार इस कांड में भी आरोपियों की जाति ढूंढेगी. पुलिस पर मुस्लिम और यादव एंगल खोजने के लिए दबाव बनाया जाएगा.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ