पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में बीती रात कार और ट्रक की जोरदार टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पटना के कुर्जी, गोपालपुर और पटेल नगर इलाके के निवासी थे। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार ने सामने चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह ट्रक में समा गई और घिसटती चली गई।कार के परखच्चे तक उड़ गए। इसमें 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
कब और कैसे हुआ हादसा?
खबर के मुताबिक, टक्कर के बाद धमाका होने से कार बुरी तरह डैमेज हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने कटर की मदद से कार को काटा और सभी शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतकों की पहचान हो गई है। ये सभी व्यापारी थे।
घर में मचा कोहराम
खबर के अनुसार, मृतक सभी कारोबारी थे और किसी काम से पटना वापस लौट रहे थे। तभी ये भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी है, जिसके बाद घर में हाहाकार मच गया है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम की सारी प्रक्रिया होने के बाद उनके घरवालों को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
बता दें, सभी मृतक कारोबारी थे और अपने काम से फतुहा गए थे। काम खत्म करने के बाद सबी एक साथ पटना आ रहे थे। जिन लोगों ने इस हादसे को देखा था। उनके मुताबिक, कार की स्पीड काफी तेज थी कि सामने से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। कार ट्रक में फंसकर रह गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- पटना में शुरू हुई ओपन डबल डेकर बस सेवा, 100 रुपये होगा प्रति व्यक्ति किराया
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
13 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines