पटना में शुरू हुई ओपन डबल डेकर बस सेवा, 100 रुपये होगा प्रति व्यक्ति किराया

Patna News: बिहार की राजधानी पटना अब पर्यटकों को मुंबई जैसी अनूठा अनुभव देने के लिए तैयार है। मंगलवार को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) की ओर से जेपी गंगा पथ पर पहली ओपन डबल डेकर एसी बस सेवा की शुरुआत की गई।

Patna News, Patna Latest News, Bihar Government, Nitish Kumar, Open Double Decker Bus, Bihar Tourism Minister Raju Singh, पटना न्यूज, पटना ताजा खबर, बिहार सरकार, नीतीश कुमार, ओपन डबल डेकर बस, बिहार पर्यटन मंत्री राजू सिंह

बिहार पर्यटन मंत्री राजू सिंह

विज्ञापन

Patna News: बिहार की राजधानी पटना अब पर्यटकों को मुंबई जैसी अनूठा अनुभव देने के लिए तैयार है। मंगलवार को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) की ओर से जेपी गंगा पथ पर पहली ओपन डबल डेकर एसी बस सेवा की शुरुआत की गई। पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने दीघा रोटरी से कंगन घाट के बीच 15 किलोमीटर के रूट पर इस बस का उद्घाटन किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने बताया कि यह डबल डेकर बस पर्यटकों को गंगा दर्शन का शानदार अनुभव देगी।

बस में एसी की सुविधा

बीएसटीडीसी के प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने कहा कि इस पहल से बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने बताया कि बस में 40 सीटें हैं, जिनमें 20 वातानुकूलित सीटें निचले और 20 सीटें ऊपरी डेक पर हैं। बस में टॉयलेट, रेफ्रिजरेटर और एक गाइड भी होगा, जो पर्यटकों को रास्ते के दर्शनीय स्थलों की जानकारी देगा। यह बस शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक जेपी गंगा पथ गोलम्बर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कराएगी।

विज्ञापन

100 रुपये होगा प्रति व्यक्ति किराया

डबल डेकर बसों में किराया 100 रुपये प्रति व्यक्ति (दोनों ओर की यात्रा) और 50 रुपये प्रति व्यक्ति (एक ओर की यात्रा) निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सेवा की सफलता के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अभियंता सुनील कुमार सुमन, प्रबंधक परिवहन रत्नेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ