Patna Crime News: राजधानी पटना शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना का गवाह बना। शहर के जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका की उनके ही अपार्टमेंट के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेमका एग्जीबिशन रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहते थे और उस रात बांकीपुर क्लब से लौट रहे थे। जैसे ही वे अपार्टमेंट के मुख्य गेट के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए सिर में गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर अपार्टमेंट का गार्ड मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। घायल अवस्था में खेमका को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपार्टमेंट के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वारदात की योजना जिस ढंग से रची गई, उससे यह स्पष्ट होता है कि अपराधी प्रोफेशनल थे और उन्होंने पहले से रेकी कर रखी थी।
2018 में हुई थी बेटे की हत्या
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब खेमका परिवार को इस तरह के दुख का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले 20 दिसंबर 2018 को हाजीपुर इंडस्ट्र्रियल एरिया में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार भी किया था लेकिन हत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया। इस मामले में पुलिस ने जिस मस्तु सिंह को गिरफ्तार किया था उसकी भी हत्या कर दी गई। उस मामले में भी अब तक पूरा न्याय नहीं मिला है।
ये भी पढ़ेंः ‘तेजस्वी को सीएम देखना चाहते हैं बिहार के लोग’, कार्यकारिणी बैठक के बाद RJD नेता ने किया दावा
शोक और आक्रोश का माहौल
घटना के बाद से व्यवसायिक जगत में शोक और आक्रोश का माहौल है। व्यवसायियों और शहरवासियों ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और सरकार से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। फिलहाल, पुलिस इसे आपराधिक रंजिश या व्यावसायिक दुश्मनी से जोड़कर जांच कर रही है, लेकिन अब तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
परिजनों से मिलने पहुंचे पप्पू यादव
घटना को लेकर सिटी एसपी पटना दीक्षा कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी गोपालगंज में खेमका के घर पहुंच गए। वहां वे परिजनों से मिले। गोपाल खेमका की हत्या पटना पुलिस के लिए एक चुनौती है। अपराधियों के गिरफ़्तारी के लिए एसएसपी पटना कार्तिकेय के शर्मा ने सीटी एसपी एवं डीएसपी के नेतृत्व में चार स्पेशल पुलिस टीम को गठित किया है। बिजनेसमैन गोपाल खेमका मर्डर केस को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी विनय कुमार ने एसटीएफ को टास्क दे दिया है। जल्द ही अपराधियों को पहचान कर जगह पर पहुंचा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः पटना के बापू टावर में नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का CM नीतीश ने किया उद्घाटन, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines