Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

नीतीश कुमार ने 20 साल बाद विधान परिषद से ली विदाई, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी दिया इस्तीफा

नीतीश कुमार का विधानपरिषद से इस्तीफा, 20 साल बाद हुई विदाई, 2006 में पहली बार संभाला था पद

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 30, 2026 11:01
Nitish Kumar resign
नीतीश कुमार 10 अप्रैल से राज्यसभा सदस्य बन जाएंगे।

Nitish Kumar Resigns: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधानपरिषद के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। करीब 20 साल बाद उनकी विधान परिषद से विदाई हुई है। वे पहली बार 20 मार्च 2006 को विधान परिषद के सदस्य बने थे और तब वे उपमुख्यमंत्री थे। तब से अब तक वे 4 बार MLC बन चुके हैं। इन्हीं 20 साल में वे मुख्यमंत्री पद पर भी रहे। अब वे राज्यसभा में जा रहे हैं, जिसके लिए वे निर्विरोध चुने गए और आगामी 10 अप्रैल को उनका कार्यकाल शुरू हो रहा है।

बिहार में फिर खेला! पुराने स्टाइल में लौटे नीतीश कुमार, CM पद से इस्तीफा देने से पहले रखीं 4 शर्तें

---विज्ञापन---

नितिन नबीन ने भी विधायकी छोड़ी

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे भी राज्यसभा के लिए बिना किसी विरोध के निर्वाचित हुए हैं। बता दें कि नितिन नबीन बिहार के बांकेपुर से 4 बार के विधायक हैं। विधानसभा चुनाव 2020 में उन्होंने एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को 84000 वोटों से हराया था। साल 2025 का विधानसभा चुनाव जीतकर भी वे विधायक बने थे। राजनीति अनुभव के आधार पर ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।

नीतीश की CM पद छोड़ने के लिए शर्त

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के लिए BJP के सामने शर्तें रख दी हैं। उनका कहना है कि BJP पहले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करें। गृह मंत्रालय किसके पास होगी, यह तय करें। विधानसभा अध्यक्ष किस पार्टी का होगा, यह तय करें। इसके साथ-साथ कौन से विभाग किस पार्टी के खाते में जाएंगे, इन सब पर भी पहले फैसला करें। उपरोक्त चारों शर्तें पूरी होने के बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद से इस्तीफा देगें। विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है।

---विज्ञापन---

क्या CM नीतीश के बेटे निशांत बन सकते हैं मुख्यमंत्री? मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान

6 महीने तक नीतीश मुख्यमंत्री रह सकते

बता दें कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद दिन के अंदर राज्य में किसी संवैधानिक सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ता है। इसलिए नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वे 6 महीने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं। वहीं नीतीश ने दिल्ली में राजनीति करने का फैसला कर लिया है। इसलिए वे मुख्यमंत्री पद भी जल्दी छोड़ सकते हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि BJP जल्द से जल्द बिहार की नई सरकार का गठन कर दे।

Advertisement

First published on: Mar 30, 2026 10:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.