Bihar New Government Formula: बिहार में नई सरकार के गठन और नई सरकार में गठबंधन के सहयोगी दलों की हिस्सेदारी का फॉर्मूला तय हो गया है. कल नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. वहीं 6 विधायकों पर एक मंत्री का फॉर्मूला लागू हो सकता है, यानी गठबंधन की मंशा इस बार सरकार में सभी दलों को शामिल करने की है.
समारोह में शिरकत करेंगे प्रधानमंत्री
सूत्रों के अनुसार, 22 नवंबर को वर्तमान सरकार का आखिरी दिन है तो 18 नवंबर तक मुख्यमंत्री का चुनाव हो जाएगा और 19 या 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे. उन्होंने खुद समारोह में मौजूद रहने के संकेत दिए हैं. पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बुलाए जा सकते हैं.
दिल्ली में जारी है मुलाकातों का दौर
चर्चा है कि नीतीश कुमार कल गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करके इस्तीफा सौंप सकते हैं और उनसे नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर चर्चा कर सकते हैं. वहीं JDU नेता ललन सिंह, संजय झा, विजय कुमार सिन्हा समेत कई नेता दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां उनकी पार्टी हाईकमान और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात शेड्यूल है. चिराग पासवान बीते दिन नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें बधाई दे चुके हैं और चर्चा भी कर चुके हैं.
ऐसा हो सकता है नया मंत्रिमंडल
बिहार की नई सरकार में इस बार गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व मिल सकता है. चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी की पार्टी को भी मंत्री पद मिल सकते हैं. विधायकों की संख्या के अनुसार इस बार मंत्रिमंडल में 36 मंत्री हो सकते हैं. चिराग पासवान डिप्टी CM का पद मांग सकते हैं, वहीं इस बार भी 2 उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. वहीं पिछली सरकार के कुछ मंत्रियों को भी इस बार मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines