Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

Narkatiya Election Result 2025: RJD को लगा बड़ा झटका, JDU के विशाल कुमार ने लगाई सेंध, शमीम अहमद को हराया

Narkatiya Election Result 2025: नरकटिया सीट पर चुनाव परिणाम (Bihar Chunav Natije 2025) आज घोषित हुए। जेडीयू ने यहां से विशाल कुमार को टिकट दिया था। वहीं आरजेडी ने शमीम अहमद को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन जेडीयू ने आरजेडी के गढ़ में सेंध लगाकर चुनाव जीत लिया. वहीं आरजेडी ने सीट का फॉर्मूला तय नहीं हो पाने का नुकसान उठाया.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 17, 2025 15:22
narkatia assembly mla vishal kumar
Narkatia Assembly MLA Vishal Kumar

Narkatiya Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार की नरकटिया विधानसभा सीट से RJD को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि JDU ने उसके गढ़ में सेंध लगाकर चुनाव जीत लिया है. नरकटिया से JDU के विशाल कुमार को 104450 वोट मिलीं और इन्होंने RJD के शमीम अहमद को हराया, जिन्हें 103007 वोट मिले. दोनों की हार जीत का मार्जिन 1443 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के लाल बाबू प्रसाद रहे, जिन्हें 7002 वोट मिले.

नरकटिया में आज मतगणना हुई, जो सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग हुई और फिर साढ़े 8 बजे EVM मशीनों की काउंटिंग शुरू हुई थी, जिसके बाद 9 बजे से रुझान आने लगे थे. 26 राउंड की वोटिंग हुई और पहले राउंड से ही विशाल कुमार बढ़त बनाए हुए थे. इस सीट से आरजेडी लगातार चुनाव जीत रही थी। इस बार महागठबंधन में सीट का फॉर्मूला समय से तय नहीं हो पाया था, जिसके चलते इस सीट से आरजेडी के साथ कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी उतार दिया था। इससे आरजेडी को नुकसान हुआ।

---विज्ञापन---

2025 में किसे मिली कितनी सीटें?

प्रत्याशीपार्टीवोट
विशाल कुमारJDU104450
शमीम अहमदRJD103007

यहां पढ़ें सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे…

इस बार के प्रत्याशी

इस साल के विधानसभा चुनाव में इस सीट से JDU के विशाल कुमार और RJD के शमीम अहमद मैदान में थे. जनसुराज पार्टी के लाल बाबू प्रसाद निर्दलीय उमर फारूक, वशिष्ठ प्रसाद और हारून रशीद भी चुनाव लड़ रहे थे.

---विज्ञापन---

साल 2020 के परिणाम

पिछले विधानसभा चुनाव यानी साल 2020 में यह सीट आरजेडी के खाते में गई थी। आरजेडी ने यहां से शमीम अहमद को उतारा था। शमीम ने 85,562 वोट पाकर जीत हासिल की थी। इसके अलावा जेडीयू दूसरे नंबर पर रही थी। जेडीयू के श्याम बिहारी को 57,771 वोट मिले।

प्रत्याशीपार्टीवोट
शमीम अहमदआरजेडी 85,562 (जीत)
श्याम बिहारीजेडीयू 57,771 (हार)

साल 2015 के परिणाम

साल 2015 के विधानसभा चुनावों में भी यह सीट आरजेडी के खाते में गई थी। आरजेडी ने इससे पहले भी शमीम अहमद पर भरोसा जताया था। शमीम 75,118 रिकॉर्ड वोटों जीत हासिल की। वहीं आरएलएसपी चुनाव में दूसरे नंबर पर रही। आरएलएसपी ने संत कुमार कुशवाहा को टिकट दिया था। संत कुमार 55,136 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे थे।

प्रत्याशीपार्टीवोट
शमीम अहमद आरजेडी 92,733 (जीत)
संत कुमार कुशवाहाआरएलएसपी 55,136 (हार)

18:57 (IST) 14 Nov 2025
Narkatiya Election Result 2025 LIVE: नरकटिया से JDU के विशाल कुमार जीते

बिहार की नरकटिया विधानसभा सीट से RJD को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि JDU ने उसके गढ़ में सेंध लगाकर चुनाव जीत लिया है. नरकटिया से JDU के विशाल कुमार को 104450 वोट मिलीं और इन्होंने RJD के शमीम अहमद को हराया, जिन्हें 103007 वोट मिले. दोनों की हार जीत का मार्जिन 1443 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के लाल बाबू प्रसाद रहे, जिन्हें 7002 वोट मिले.

15:13 (IST) 14 Nov 2025
Narkatiya Election Result 2025 LIVE: जेडीयू के विशाल कुमार 201 वोटों से आगे

बिहार की नरकटिया विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू और राष्ट्रीय जनता दल यानी आजेडी के बीच कांटे की टक्कर है. विशाल कुमार और शमीम अहमद की वोटों के बीच सिर्फ 201 का अंतर है. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के लाल बाबू प्रसाद हैं.

13:11 (IST) 14 Nov 2025
Narkatiya Election Result 2025 LIVE: नरकटिया में JDU-RJD में कांटे की टक्कर

बिहार की नरकटिया विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू के विशाल कुमार सिर्फ 174 वोटों से आगे चले रहे हैं. दूसरे नंबर पर आरजेडी के शमीम अहमद हैं और तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के लाल बाबू प्रसाद हैं.

10:35 (IST) 14 Nov 2025
Narkatiya Election Result 2025 LIVE: नरकटिया से जेडीयू के विशाल कुमार आगे

बिहार की नरकटिया विधानसभा सीट से ईवीएम वोटों की काउंटिंग चल रही है और शुरुआती रुझानों में जेडीयू के विशाल कुमार आगे चल रहे हैं.

08:00 (IST) 14 Nov 2025
Narkatiya Election Result 2025 LIVE: 8 बजे शुरू हुई मतगणना

बिहार की नरकटिया विधानसभा सीट से ठीक 8 बजे मतगणना शुरू हो गई और सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं. इसके बाद साढ़े 8 बजे ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी और 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

07:27 (IST) 14 Nov 2025
Narkatiya Election Result 2025 LIVE: सबसे पहले गिने जाएंगे पोस्टल बैलेट

बिहार की नरकटिया विधानसभा सीट पर चुनाव मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू होगी और सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग होगी. पोस्टल बैलेट काउंटिंग के बाद EVM खुलेंगी और काउंटिंग शुरू होने के बाद 9 बजे रुझान आने लगेंगे.

First published on: Nov 14, 2025 07:24 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.