Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

हनीमून पर प्रेमी संग भागी ‘दुल्हन’ की तस्वीर वायरल, दूल्हे की FIR पर ढूंढ रही पुलिस

Bihar bride elopes: बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन हनीमुन पर जाते समय फरार हो गई। मामले में पति ने पुलिस को शिकायत दी है।

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Mar 5, 2025 08:03
Bihar Bride Runs Away on Honeymoon
Bihar News

Bride Runs Away on Honeymoon: बिहार के सीतामढ़ी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 24 फरवरी को शादी के बाद हनीमून के लिए बोकारो जाते समय मुजफ्फरपुर जंक्शन पर युवक अमित कुमार की पत्नी खुशबू अचानक गायब हो गई। वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिससे अमित हैरान और परेशान हो गया। मामले में अमित ने पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस खुशबू की तलाश में जुटी है। खुशबू शिवहर जिले के बसंतपट्टी गांव की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार खुशबू के प्रेमी का नाम गोपी है। दोनों फिलहाल सारण में रह रहे हैं। बता दें कि अमित और खुशबू की शादी सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में धूमधाम से हुई थी। सभी रस्मों-रिवाजों के साथ दोनों ने सात फेरे लिए। शादी का सारा खर्च अमित ने उठाया था। शादी से पहले अमित ने खुशबू से रजामंदी के बारे में पूछा। इस दौरान खुशबू ने शादी के हामी भर दी। हनीमून के लिए दोनों का बोकारो जाने का प्लान था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः Bihar News: रोजगार देने में बिहार अव्वल, कम हो रहा पलायन; 50 लाख रोजगार का लक्ष्य होगा पूरा

प्रेमी के साथ हुई फरार

24 फरवरी को कपल बोकारो जाने के लिए मुजफ्फरपुर जक्शन पहुंचा। यहां प्लेटफाॅर्म नंबर 1 पर खड़ी मौर्य एक्सप्रेस खड़ी थी। ट्रेन पकड़ने के चक्कर में अमित पहले ट्रेन में चढ़ गया। पीछे मुड़कर देखा तो खुशबू गायब थी। काफी ढूंढने पर भी जब वह नहीं मिली तो अमित परेशान हो गया। इसक बाद निराश होकर अमित ने थाने में रिपोर्ट दी। जांच में सामने आया कि खुशबू अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।

शादी से पहले ली थी रजामंदी

अमित ने कहा कि शादी से पहले उसने खुशबू से रजामंदी ली थी। ऐसे में उसका इस तरह से चले जाना अमित के लिए हैरानी भरा था। खुशबू की हरकत के कारण अमित बुरी तरह टूट गया। उसे विश्वास नहीं हो रहा कि उसकी पत्नी उसके साथ नहीं है। फिलहाल पुलिस खुशबू और गोपी की तलाश में जुटी है। दोनों का कोई सुराग अब तक पुलिस को नहीं मिला है।

ये भी पढ़ेंः Bihar: मनोहर लाल खट्टर ने बता दिया BJP का प्लान, बिहार प्रदेश के विकास का रखा रोड मैप

First published on: Mar 05, 2025 08:03 AM

संबंधित खबरें