Bihar Assembly Election: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली पहले चरण की वोटिंग में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है, इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा के सदस्य मनोज कुमार झा ने ‘वोट के बदले कैश’ का बड़ा बम फोड़ दिया है. मनोज कुमार ने शुक्रवार (31 अक्टूबर) को चुनाव आयोग (EC) से मुख्यमंत्रि महिला रोजगार योजना के तहत वोट खरीदने का सनसनी खेज आरोप लगाया. EC को लिखे अपने पत्र में आरजेडी प्रवक्ता ने दावा किया कि बिहार सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्रि महिला रोजगार योजना’ के तहत 17, 24 और 31 अक्टूबर 2025 को 10,000 रुपये सीधे खाते में ट्रांसफर करना आचार संहिता के खिलाफ है. उन्होंने इस मामले में चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
मनोज कुमार झा ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी
आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने अपने पत्र में लिखा, ‘मुख्यमंत्रि महिला रोजगार योजना’ की अगली किश्त 7 नवंबर को भेजी जाएगी, जो बिहार में दूसरे चरण के मतदान से सिर्फ तीन दिन पहले है. यह कार्रवाई आचार संहिता के स्पष्ट उल्लंघन का मामला है, जो 6 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद लागू हुई थी. उपरोक्त कार्रवाई न केवल आचार संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन करती है, बल्कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव की संवैधानिक व्यवस्था को भी खतरे में डालती है.’
बिहार सरकार ने किया नियमों का उल्लंघन
उन्होंने आगे लिखा, ‘हमें बताया गया है कि MCC सभी राजनीतिक दलों के लिए समान स्तर का मैदान सुनिश्चित करने और चुनाव के दौरान धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए है. मतदान के दौरान लाभार्थियों को योजना की राशि ट्रांसफर करने से उन प्रावधानों का उल्लंघन होता है, जो मतदाताओं को प्रभावित करने वाले वित्तीय लाभ के वितरण को मना करते हैं. यह नकद हस्तांतरण MCC लागू होने के बाद और मतदान तिथियों के सप्ताहों पहले किया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि मतदाता व्यवहार को प्रभावित करने के लिए यह किया गया है, जिससे सत्तारूढ़ पार्टी को अनुचित लाभ मिलता है, आचार संहिता द्वारा स्थापित समानता का स्तर समाप्त होता है और चुनाव की प्रक्रिया की ईमानदारी पर सवाल उठता है.’
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
5 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines