हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Manihari Chunav Result 2025: मनिहारी में कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह को मिली जीत, शंभू कुमार सुमन हारे

Manihari Election Result 2025 Updates: बिहार की मनिहारी सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह 15168 मतों से चुनाव जीत चुके हैं. वहीं, जेडीयू के शंभू कुमार सुमन चुनाव हार चुके हैं.

विज्ञापन

Live Updates

15:48 (IST) 14 Nov 2025

Manihari Election Result 2025 LIVE: मनिहारी से शंभु कुमार सुमन को बढ़त

शंभु कुमार सुमन को अभी तक 61556 (+522) वोट मिल चुके हैं. उन्होंने मनोहर प्रसाद सिंह को पीछे छोड़ दिया है.

13:28 (IST) 14 Nov 2025

Manihari Election Result 2025 LIVE: मनोहर प्रसाद सिंह कितने आगे

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह को अभी तक 42923 (+ 8432) वोट मिल चुके हैं.

12:08 (IST) 14 Nov 2025

Manihari Election Result 2025 LIVE: मनिहारी में कांग्रेस को बढ़त

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह ने अभी तक की गणना में 16429 (+ 1618) वोटों से बढ़त बनाई है.

11:46 (IST) 14 Nov 2025

Manihari Election Result 2025 LIVE: प्रमोद कुमार को बढ़त

भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद कुमार को अभी तक 21681 (+575) वोट मिल चुके हैं.

10:47 (IST) 14 Nov 2025

Manihari Election Result 2025 LIVE: मनोहर प्रसाद सिंह को बढ़त

कांग्रेस पार्टी के मनोहर प्रसाद सिंह को मनिहारी सीट पर बढ़ मिल रही है. उन्हें अभी तक 3793 (+ 664) वोट मिल चुके हैं.

10:45 (IST) 14 Nov 2025

Manihari Election Result 2025 LIVE: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को बढ़त

मनिहारी सीट पर अभी तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को बढ़त मिल रही है.

09:27 (IST) 14 Nov 2025

Manihari Election Result 2025 LIVE: शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं

बिहार में पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई. उसके बाद अब मतगणना के शुरुआती रुझान दिखने लगे हैं. फिलहाल राज्य में BJP आगे चल रही है.

09:21 (IST) 14 Nov 2025

Manihari Election Result 2025 LIVE: मनोहर प्रसाद सिंह को मिली थी जीत

ये सीट 2020 के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार मनोहर प्रसाद सिंह को मिली थी. इस बार JDU ने इसे इस बार इसे अपने नाम करने की पूरी कोशिश की है.

08:50 (IST) 14 Nov 2025

Manihari Election Result 2025 LIVE: शुरुआती रुझान आए सामने

मनिहारी सीट पर भी शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. इन रुझानों में शंभू कुमार सुमन आगे बढ़ते दिख रहे हैं. ये रुझान आने वाले समय में बदल भी सकते हैं.

08:21 (IST) 14 Nov 2025

Manihari Election Result 2025 LIVE: मतगणना शुरू

बिहार में मतगणना शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं.

06:22 (IST) 14 Nov 2025

Manihari Election Result 2025 LIVE: 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

आज बिहार चुनाव के नतीजे आ जाएंगे. 8 बजे से मतगणना की जाएगी. मनिहारी में जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से शंभू कुमार सुमन पिछली बार के विजेता मनोहर प्रसाद सिंह (कांग्रेस) आमने आमने हैं.

Manihari Election Result 2025 Updates: बिहार की मनिहारी सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह 15168 मतों से चुनाव जीत चुके हैं. वहीं, जेडीयू के शंभू कुमार सुमन चुनाव हार चुके हैं.

यहां पढ़ें 243 सीटों के नतीजे: LIVE: EC ने 7 सीटों पर दिया रूझान, बीजेपी 5 और RJD 2 पर आगे

किस पार्टी ने किसे बनाया उम्मीदवार?

2025 के विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) ने शंभू कुमार सुमन को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, पिछली बार के विजेता मनोहर प्रसाद सिंह फिर से कांग्रेस की तरफ से चुनावी मैदान में हैं. आम आदमी पार्टी की तरफ से नलिनी मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सेफ अली खान को टिकट दिया है. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने इस बार राम रतन प्रसाद पर भरोसा जताया है. बहुजन समाज पार्टी की तरफ से उपेंद्र मंडल चुनाव लड़ रहे हैं.

विज्ञापन

पिछले चुनावों के क्या रहे नतीजे?

2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 2,87,266 रजिस्टर्ड वोटर्स बताए गए. इसमें 1,11,746 मुस्लिम वोटर्स और 37,258 अनुसूचित जाति के वोटर्स हैं. 2008 में परिसीमन के बाद इस सीट को अनुसूचित जनजाति के आरक्षित कर दिया गया था. मनिहारी में कांग्रेस को सबसे ज्यादा बार जीत मिल चुकी है. इस सीट का चुनावी इतिहास देखें तो अक्टूबर 2005 में जेडीयू और फरवरी 2005 में NCP को जीत मिली थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola