हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mahnar Election Result 2025: महनार के परिणाम जारी, JDU के उमेश सिंह कुशवाहा को मिली बंपर जीत

मनहार विधानसभा सीट पर परिणाम जारी हो चुके हैं. JDU के उमेश सिंह कुशवाहा को बंपर वोटों से जीत मिली है.

विज्ञापन
Photo- News 24 GFX

Live Updates

19:38 (IST) 14 Nov 2025

Mahnar Election Result 2025 LIVE Update

महनार सीट पर चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं. यहां से JDU के उमेश सिंह कुशवाहा ने जीत हासिल की है.

13:20 (IST) 14 Nov 2025

Mahnar Election Result 2025 LIVE Update

महनार में 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और 20 राउंड बाकी हैं.

09:54 (IST) 14 Nov 2025

Mahnar Election Result 2025 LIVE Update

मनहार सीट पर वोटों की गिनती के बीच RJD को पछाड़ते हुए JDU के उमेश सिंह कुशवाहा आगे चल रहे हैं.

09:03 (IST) 14 Nov 2025

Mahnar Election Result 2025 LIVE Update

बिहार विधानसभा चुनाव में मनहार सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुआ था यहां वोटों की गितनी में सभी पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर जारी है.

Mahnar Vidhan Sabha Election Result 2025: आखिरकार वैशाली जिले की महनार विधानसभा सीट पर परिणाम सामने आ चुके हैं. यहां से JDU के उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रचंड जीत दर्ज की है. उन्होंने RJD के रविंद्र कुमार सिंह को 38558 वोटों से हराया है. बता दें, 2025 के बिहार विधान सभा चुनाव में इस सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुआ था.

Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: यहां पढ़ें इलेक्शन का हर अपडेट

मुख्य उम्मीदवार

इस बार महनार सीट पर जेडीयू से उमेश सिंह कुशवाहा, राजद से ई. रविन्द्र सिंह और जनसुराज पार्टी से डॉ. राजेश चौरसिया मैदान में थे.

विज्ञापन

पिछले चुनावों का हाल

2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेडीयू के उमेश सिंह कुशवाहा ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने राजद के उम्मीदवार को करीब 7,000 वोटों से हराया था. वहीं, 2015 में यह सीट राजद के खाते में गई थी जब शंकर प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी. यानी बीते दो चुनावों में यहां सत्ता परिवर्तन होता रहा है.

2020 में महनार विधानसभा चुनाव के नतीजे

प्रत्याशीवोटपार्टी
बीना सिंह61,721RJD
उमेश सिंह कुशवाहा53,774JDU
रवीन्द्र के.आर. सिंह31,315LJPL

2015 में महनार विधानसभा चुनाव के नतीजे

प्रत्याशीवोटपार्टी
उमेश सिंह कुशवाहा69,825JDU
डॉ. अचुता नंद43,370BJP
आमोद कुमार रे5,425JAPL

जातीय और सामाजिक समीकरण

महनार विधानसभा सीट पर यादव, कुशवाहा, ब्राह्मण, मुस्लिम और पासवान समुदाय का प्रभाव है. यादव और मुस्लिम मतदाता परंपरागत रूप से राजद के वोट बैंक माने जाते हैं, जबकि कुशवाहा समुदाय का झुकाव जेडीयू की ओर देखा जाता है. जनसुराज पार्टी इस बार युवा और पिछड़े वर्ग के वोटरों को साधने की कोशिश में है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- लोजपा-राजद-जनसुराज के बीच निर्णायक टक्कर, कड़ी लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola