हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Madhuban Chunav Result 2025 LIVE: BJP के राणा रंधीर ने हासिल की जीत, RJD की संध्या रानी को पीछे छोड़ा

Madhuban Election Result 2025 LIVE Updates: मधुबनी सीट पर कुछ ही देर में चुनाव के फाइनल परिणाम (Bihar Chunav Natije 2025) आ जाएंगे। बीजेपी ने इस सीट से सिटिंग विधायक राणा रणधीर सिंह को टिकट दिया है। वहीं आरजेडी ने संध्या रानी कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
मधुबन विधानसभा सीट

Live Updates

14:40 (IST) 14 Nov 2025

मधुबन चुनाव नतीजों के लिए मतगणना जारी

Madhuban विधानसभा सीट से मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे RJD कैंडिडेट Sandhya Rani के समर्थकों को झटका लग सकता है. वह 8048 मतों के अंतर से BJP कैंडिडेट Rana Randhir से पीछे हैं.

11:31 (IST) 14 Nov 2025

BJP के राणा रंधीर आगे

BJP के राणा रंधीर ने RJD की संध्या रानी को पीछे छोड़ा दिया है. हालांकि, अभी काउंटिंग जारी है, लेकिन उम्मीद BJP के उम्मीदवार के जीतने की लगाई जा रही है.

08:41 (IST) 14 Nov 2025

Madhuban Election Result 2025 LIVE: वोटों की काउंटिंग जारी

वोटों की गिनती जारी है. इसके साथ यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार में अगला सीएम कौन बनने वाला है.

08:25 (IST) 14 Nov 2025

Madhuban Election Result 2025 LIVE: शुरू हुई मतगणना

मतगणना शुरू हो चुकी है. कुछ ही देर में पता लग जाएगा कि कौन जीतेगा.

08:25 (IST) 14 Nov 2025

Madhuban Election Result 2025 LIVE: मतगणना 8 बजे से शुरू हो चुकी है

सबसे पहले डाक पत्र गिने जाएंगे और उसके बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी. 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

06:59 (IST) 14 Nov 2025

Madhuban Election Result 2025 LIVE: 8 बजे शुरू होगी मतगणना

मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी. सबसे पहले डाक पत्र गिने जाएंगे और उसके बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी. 9 बजे से रुझान आने लगेंगे 

Madhuban Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव 2025 के लिए 14 नवंबर का दिन ऐतिहासिक रहा. राज्य की 243 सीटों पर फैसला आ चुका है और एनडीए को चौथी बार जीत मिली है. BJP के राणा ने इस बार भी शानदार जीत दर्ज कर ली है, और शुरुआती रुझानों से लेकर अंतिम दौर तक उनकी बढ़त बरकरार रही। सुबह 8 बजे शुरू हुई गिनती में पहले डाक पत्रों ने बढ़त दिलाई और EVM खुलते ही बढ़त निर्णायक हो गई।

इस सीट पर दूसरे चरण यानी 11 नवंबर को मतदान हुआ था। पिछले दो विधानसभा चुनावों में राणा रणधीर सिंह जीत रहे हैं। मधुबन की जनता लगातार उन पर विश्वास जता रहे हैं। इस बार विपक्ष की तरफ से संध्या रानी कुशवाहा मैदान में हैं। हालांकि हर बार रणधीर के सामने नया प्रत्याशी ही आया है। इसलिए नए प्रत्याशी के सामने चुनाव जीतने सीख गए और क्षेत्र का अनुभव उनके काम आ जाता है।

यहां पड़े सभी 243 सीटों के नतीजे

विज्ञापन

इस बार मैदान में ये धुरंदर

इस सीट पर सीधी लड़ाई एनडीए गठबंधन और महागठबंधन की है। एनडीए गठबंधन में यह सीट बीजेपी के खाते में गई है। बीजेपी ने यहां से सिटिंग विधायक राणा रणधीर सिंह को टिकट दिया है। वहीं महागठबंधन में यह सीट आरजेडी के खाते में गई है। आरजेडी ने मधुबन से संध्या रानी कुशवाहा को बतौर उम्मीदार खड़ा किया है।

साल 2020 के परिणाम

पिछले चुनाव यानी साल 2020 में इस सीट से बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी के राणा रणधीर सिंह ने 73,179 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। वहीं आरजेडी के मदन प्रसाद 67,301 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन
प्रत्याशीपार्टीवोट
राणा रणधीर सिंहबीजेपी 73,179 (जीत)
मदन प्रसादआरजेडी 67,301 (हार)

साल 2015 के परिणाम

वहीं अगर बात करें साल 2015 के चुनावों की, तो भी बीजेपी के राणा रणधीर सिंह ने जीत दर्ज की थी। उस समय उन्हें 61,054 वोट मिले थे। उस समय जेडीयू के शिवा जी राय 44,366 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

प्रत्याशीपार्टीवोट
राणा रणधीर सिंहबीजेपी 61,054 (जीत)
शिवा जी रायजेडीयू 44,366 (हार)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola