Lok Sabha Election 2024 (अमिताभ ओझा) : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल एक्टिव हो गए हैं। अब पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लालू की बेटियों के लोकसभा चुनाव लड़ने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल से आरजेडी पर लालू के परिवार का राज है, जो कोढ़ की तरह लोकतंत्र को खोखला कर रहा है।
प्रशांत किशोर (PK) ने पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश और बिहार में परिवारवाद एक कोढ़ की तरह है, जो लोकतंत्र को खोखला कर रहा है। परिवारवाद सिर्फ आज की समस्या नहीं है, बल्कि आपको 1975 में जय प्रकाश नारायण का वो आंदोलन याद होगा, जिसमें परिवारवाद सबसे बड़ा मुद्दा था। इससे कोई भी दल आज अछूता नहीं है।
यह भी पढ़ें : बेंजामिन बासुमतारी कौन? जो 500 के नोटों की गड्डियों पर सोते मिले, वायरल हुई तस्वीर
भाजपा में भी है परिवारवाद
उन्होंने कहा कि परिवारवाद सिर्फ आरजेडी या फिर कांग्रेस में ही नहीं, बल्कि भाजपा में भी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं। इनके पिता कांग्रेस में विधायक और मंत्री थे। इसके बाद लालू का दौर आया तो उसमें भी विधायक मंत्री बने। इसके बाद मांझी की सरकार हो या फिर नीतीश, उसमें विधायक मंत्री थे।
यह भी पढ़ें : अमरावती से चुनाव लड़ेंगी नवनीत राणा, भाजपा ने जारी की 7वीं लिस्ट, देखें पूरी List
बिहार में 1250 परिवार के लोग ही बने हैं सांसद या विधायक
पीके ने आगे कहा कि बिहार में पिछले 30 साल में जितने लोग सांसद या विधायक बने हैं। वे चाहे जिस पार्टी से बने हों, अगर आप उनकी लिस्ट बनाएंगे तो पता चलेगा कि 1250 परिवार के सदस्य ही विधायक और सांसद बने हैं। आप पार्टियों से इसे मत देखिये, जबकि जिस पार्टी की सरकार बनती है, उसी परिवार के लोग उसमें घुस जाते हैं।
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
9 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines