'औकात का पता चल जाएगा...', लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

Lalu Prasad Yadav Daughter Rohini Acharya on Nitish Kumar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने ये तंज नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए बयान पर कसा। सीएम नीतीश ने कहा था कि आप लोगों को एक भी सीट नहीं मिलेगी।

Rohini Acharya

रोहिणी आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

Lalu Prasad Yadav Daughter Rohini Acharya on Nitish Kumar: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों जब बिहार में जेडीयू और सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए का दामन थामा तो लालू की लाड़ली ने अपने बयानों से हमला किया था। अब रोहिणी का एक और बयान चर्चा में है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया।

विज्ञापन

‘मुझे जोरदार हंसी आती है’ 

रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट किया- ”जिसकी गाड़ी हमेशा जुगाड़ पर चलती है। जिसके टायर अक्सर रेस में पंक्चर हो जाते हैं और जिसे पहला पायदान कभी नसीब नहीं हुआ, जिसकी मजबूरी है तीसरे पायदान पर खड़े रहना, उसे ‘रेस के अगुआ’ को ‘एक भी सीट नहीं मिलेगा’ कहते हुए देखकर जोरदार हंसी आती है।”

विज्ञापन

‘औकात का पता चल जाएगा’

रोहिणी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे लिखा- ”अरे जनाब, दम है तो अकेले और अपने दम पर किस्मत आजमाकर देख लीजिए। कौन कितने पानी में है और इसके साथ-साथ अपनी असली औकात का पता भी चल ही जाएगा।”

विज्ञापन

रोहिणी ने ये पोस्ट क्यों किया? 

दरअसल रोहिणी ने ये पोस्ट नीतीश कुमार के उस बयान के बाद किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि आप लोगों को एक भी सीट नहीं मिलेगी। वे बुधवार को विधानसभा में बोल रहे थे। तब आरजेडी विधायक मुकेश रोशन समेत कई नेताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी कर दी थी। उन्होंने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसके बाद नीतीश ने कहा कि आप लोगों को एक भी सीट नहीं मिलेगी। ये बात जान लीजिए।

विज्ञापन

पिता को किडनी दे चुकी हैं रोहिणी आचार्य

रोहिणी आचार्य इससे पहले भी अपने बयानों से सुर्खियों में रह चुकी हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को गिरगिट कुमार कहा था। उन्होंने कहा था कि उनके साथ रहना बेकार है। बता दें कि रोहिणी आचार्य अपने परिवार से बेहद करीबी संबंध रखती हैं। उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी दी थी। 5 दिसंबर 2022 को  सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। रोहिणी ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की थी।

तेजस्वी यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आपको बता दें कि पिछले दिनों नीतीश सरकार ने तेजस्वी यादव और आरजेडी के पूर्व मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोला। बिहार सरकार ने 16 फरवरी को इन मंत्रियों के विभागों की समीक्षा कराने का फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि नीतीश सरकार तेजस्वी यादव के खिलाफ जांच कराने के मूड में है। फिलहाल स्वास्थ्य और नगर विकास विभाग उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ