पटना में निजी बैंक मैनेजर लापता, पत्नी के साथ फंक्शन में गए थे, फोन भी आ रहा बंद

Patna News: पटना के कंकड़बाग के मलाही पकड़ी इलाके से ICICI लोम्बार्ड के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपनी पत्नी के साथ एक पार्टी में गए थे।

Abhishek Varun Missing, Patna Crime News।

पटना में ICICI लोम्बार्ड के लापता ब्रांच मैनेजर का शव कुएं से मिला।

बिहार की राजधानी पटना में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के बीच एक निजी बैंक के मैनेजर के लापता होने का मामला सामने आया है। कंकड़बाग के मलाही पकड़ी इलाके से ICICI लोम्बार्ड के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। वरुण रविवार की रात से लापता हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपनी पत्नी के साथ एक पार्टी में गए थे। पार्टी के बाद उनकी पत्नी तो घर लौट आईं, लेकिन अभिषेक ने कहा कि वह बाद में आएंगे। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है।

कॉल कर बताया, ‘मेरा एक्सीडेंट हो गया’

पत्नी को रात 3 बजे कॉल कर उन्होंने ‘एक्सीडेंट हुआ है’ कहा, फिर फोन बंद हो गया। परिजन अस्पतालों और सड़कों पर तलाश में जुटे हैं। अभिषेक के भाई ने बताया कि ‘रात लगभग तीन बजे अभिषेक ने अपनी पत्नी को कॉल किया और कहा कि उनका एक्सीडेंट हो गया है, लेकिन इसके तुरंत बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।’ जब रात भर वे वापस नहीं लौटे तो सुबह में पत्नी ने कंकड़बाग थाना में मामला दर्ज कराया। सोमवार सुबह से परिजनों ने रामकृष्णा नगर, बाईपास, और कंकड़बाग क्षेत्र के तमाम अस्पतालों में छानबीन की, लेकिन अभिषेक वरुण का कहीं कोई पता नहीं चला, न ही कोई सड़क हादसे की जानकारी मिली।

कंकड़बाग थाना में FIR दर्ज

कंकड़बाग थाना के अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि खोजबीन के लिए टीम निकली हुई है। अभी पता नहीं चल पाया। सुबह तीन बजे तक पत्नी से बात हुई है। उन्होंने सिर्फ बताया कि एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद से संपर्क नहीं हो पाया। FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं, एएसपी अभिनव ने बताया कि रिकवरी के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। कंकड़बाग थाने में केस दर्ज हो गया है।

मोबाइल की अंतिम लोकेशन और पुलिस की कार्रवाई

जांच के दौरान अभिषेक के मोबाइल की आखिरी लोकेशन बेउर थाना क्षेत्र में मिली है, जो कि उनके देखे जाने की आखिरी जगह से करीब चार किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाका है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच भी सक्रिय कर दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ