Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

जिस घर से निकलनी थी बरात, वहां पसर गया मातम; रो-रो कर बुरा हाल

कटिहार में शादी से पहले डीजे वाहन पलटने से दो लोगों की मौत और कई बच्चे घायल हो गए। हादसा पूजा स्थल पर हुआ, बारात निकलने से ठीक पहले घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसर गया है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Apr 20, 2025 23:02

बिहार के कटिहार जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर से बारात निकलनी थी, वहां चीख-पुकार मच गई। बारात निकलने से ठीक पहले हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

डीजे वाहन ने छीन लीं दो जिंदगियां

जानकारी के अनुसार, कोढ़ा थाना क्षेत्र के महीनाथपुर पंचायत के बलधीम्मा गांव में एक डीजे वाहन के चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि खुशी से गूंजते घर में अब सिर्फ मातम की आवाज सुनाई दे रही है।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि शादी स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बहालिया स्थान के पास डीजे वाहन के साथ परिवार और ग्रामीण पूजा करने के लिए गए थे। इसी दौरान डीजे वाहन अचानक पीछे की ओर चल पड़ा और अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। वाहन के पास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए।

दो की मौके पर मौत, बच्चे घायल

इस हादसे में जगन ऋषि और अर्जुन ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो से तीन बच्चे घायल हो गए हैं। मृतकों की पत्नी यसोदा देवी और सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। दुखद बात यह है कि आज ही जिस युवक की बारात निकलने वाली थी, हादसे में उसी के जीजा की जान चली गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर भर दी प्रेमिका की मांग, लड़की की मां रह गई सन्न! घंटे भर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

चालक फरार, गांव में मातम

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है और आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिवार को मुआवजा देने और आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें : बरसाना के राधारानी मंदिर में महिला भक्तों और गार्ड्स के बीच हुई भिड़ंत, वीडियो वायरल

First published on: Apr 20, 2025 11:02 PM

संबंधित खबरें