बरसाना के राधारानी मंदिर में महिला भक्तों और गार्ड्स के बीच हुई भिड़ंत, वीडियो वायरल

बरसाना के राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं और गार्ड्स के बीच हुई भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला गेट से एंट्री को लेकर शुरू हुआ और बाद में हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

बरसाना के राधारानी मंदिर में महिला भक्तों और गार्ड्स के बीच हुई भिड़ंत, वीडियो वायरल
विज्ञापन

मथुरा के प्रसिद्ध बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में दर्शन के लिए आई महिला श्रद्धालुओं और मंदिर की सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 12 अप्रैल की है, जब पंजाब से आई कुछ महिला श्रद्धालुओं की महिला गार्ड से कहासुनी हो गई जो बाद में हाथापाई में बदल गई। पूरा घटनाक्रम एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जो अब चर्चा का विषय बन चुका है।

कैसे शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि महिला गार्ड ने श्रद्धालुओं से कहा कि वे मंदिर के दूसरे गेट से प्रवेश करें। इस पर कुछ महिलाओं ने गार्ड से बहस शुरू कर दी और फिर मामला बेकाबू हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला श्रद्धालु गार्ड के साथ मारपीट कर रही हैं।

Advertisment

मामला बिगड़ने पर पुरुष गार्ड्स की एंट्री

जैसे ही हालात और खराब हुए, मंदिर में तैनात पुरुष गार्ड्स ने मोर्चा संभाला और महिलाओं को रोकने की कोशिश की। वीडियो में एक गार्ड को गुस्से में एक महिला श्रद्धालु को जमीन पर गिराते भी देखा गया जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया।

वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

यह वीडियो 15 अप्रैल को सोशल मीडिया पर शेयर हुआ और देखते ही देखते 11,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने मंदिरों में हो रही ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई। एक यूजर ने लिखा, “अब घर पर पूजा करना ही बेहतर है, मंदिरों में अब आस्था से ज्यादा विवाद हो रहे हैं।”

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी, शिकायत अब तक नहीं

स्थानीय थाना प्रभारी राज कमल यादव के अनुसार अभी तक किसी भी श्रद्धालु ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ