---विज्ञापन---

बिहार angle-right

पत्नी और प्रेमी को सबक सिखाने के लिए पति ने बनाया प्लान, पटना रेलवे स्टेशन पर मच गया हड़कंप

अमिताभ ओझा, पटना: बिहार का पटना जंक्शन एक बार फिर चर्चा में है। यहां अपनी पत्नी की बेवफाई से खफा एक पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को सबक सिखाने के लिए बड़ी साजिश रची, लेकिन इससे पहले कि उसका ये प्लान कामयाब हो पाता, पुलिस ने उसे धर दबोचा। हुआ यूं कि पति ने […]

अमिताभ ओझा, पटना: बिहार का पटना जंक्शन एक बार फिर चर्चा में है। यहां अपनी पत्नी की बेवफाई से खफा एक पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को सबक सिखाने के लिए बड़ी साजिश रची, लेकिन इससे पहले कि उसका ये प्लान कामयाब हो पाता, पुलिस ने उसे धर दबोचा। हुआ यूं कि पति ने पत्नी के मोबाइल से फोन कर पटना रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी।

पटना स्टेशन पर कई घंटों तक विशेष अभियान चला

इस धमकी के बाद रेल पुलिस ही नहीं पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद पटना स्टेशन पर कई घंटों तक विशेष अभियान चला। चप्पे-चप्पे पर जांच की गई। बम और डॉग स्क्वाड को भी लगाया गया। जांच तेज हुई तो रेल पुलिस ने मोबाइल के नंबर के आधार पर फोन करने वाले युवक को सहरसा से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गिरफ्तार युवक से ऐसा राज खुला कि सब दंग रह गए।

---विज्ञापन---

आरोपी को लगा कि पुलिस पत्नी और प्रेमी को पकड़ेगी  

गिरफ्तार शख्स की पहचान सीआरपीएफ के भगोड़े जवान राजेश के रूप में हुई। राजेश ने बताया की उसने यह कॉल अपनी पत्नी पूजा के मोबाइल से किया था। पूजा के मोबाइल में उसके प्रेमी चंद्र किशोर के नाम की सिम लगी हुई थी। प्लान के मुताबिक उसे लगा कि पुलिस सिम के आधार पर चंद्र किशोर और पूजा को पकड़ेगी, लेकिन मोबाइल सर्विलांस के आधार पर मोबाइल उसी के पास से मिला। रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने बताया की जवान को गिरफ्तार कर पटना लाया गया है। उसके खिलाफ पटना रेल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

First published on: May 31, 2023 12:04 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola