Live Updates
Govindganj Election Result 2025 LIVE: चिराग पासवान के उम्मीदवार राजू तिवारी जीते
बिहार की गोविंदगंज विधानसभा सीट से 23 राउंड की काउंटिंग के बाद चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) के राजू तिवारी चुनाव जीतकर विधायक बने. उन्हें 96034 वोट मिले, जिन्होंने कांग्रेस के शशि भूषण राय को हराया. उन्होंने 63351 वोट मिले और दोनों की हार जीत का मार्जिन 32683 सीटों का रहा. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के कृष्ण कांत मिश्रा रहे, जिन्हें 9830 वोट मिले.
Govindganj Election Result 2025 LIVE: चिराग पासवान के उम्मीदवार राजू तिवारी आगे
बिहार की गोविंदगंज विधानसभा सीट से चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार राजू तिवारी ने 22000 से ज्यादा वोटों की बढ़त ले ली है.
Govindganj Election Result 2025 LIVE: चिराग पासवान के उम्मीदवार ने कांग्रेस को पछाड़ा
बिहार की गोविंदगंज विधानसभा सीट से चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी के राजू तिवारी 15365 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस के शशि भूषण राय दूसरे नंबर हैं. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के कृष्ण कांत मिश्रा हैं.
Govindganj Election Result 2025 LIVE: शुरुआती रुझानों में चिराग पासवान के उम्मीदवार आगे
बिहार की गोविंदगंज विधानसभा सीट से ईवीएम वोटों की काउंटिंग चल रही है और शुरुआती रुझानों में चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी के राजू तिवारी आगे चल रहे हैं और उन्होंने कांग्रेस के शशि भूषण को पीछे छोड़ दिया है.
Govindganj Election Result 2025 LIVE: इस बार ये उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव
इस बार मैदान में बीजेपी गठबंधन से एलजेपी के राजू तिवारी मैदान में हैं। कांग्रेस ने शशि भूषण राय को उम्मीदवार बनाकर अखाड़ा में उतारा है। इसके अलावा पहली बार चुनाव में उतरी जनसुराज पार्टी ने कृष्णा मिश्रा को टिकट दिया है।
Govindganj Election Result 2025 LIVE: चिराग ने मौजूद विधायक पर खेला दांव
दूसरे फेज यानी 11 नवंबर को मतदान हुआ था। एनडीए गठबंधन ने यह सीट एलजेपी यानी चिराग पासवान के खाते में दी है। चिराग ने यहां से राजू तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। राजू ने साल 2015 में कांग्रेस को हराकर जीत दर्ज की थी। वहीं साल 2020 में राजू तिवारी तीसरे नंबर पर रहे थे।
Govindganj Election Result 2025 LIVE: गोविंदगंज में पोस्टल बैलेट की काउंटिंग जारी
बिहार की गोविंदगंज विधानसभा सीट से ठीक 8 बजे मतगणना शुरू हो गई है और सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं. इसके बाद साढ़े 8 बजे ईवीएम की काउंटिंग होगी और 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.
Govindganj Election Result 2025: बिहार की गोविंदगंज विधानसभा सीट से 23 राउंड की काउंटिंग के बाद चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) के राजू तिवारी चुनाव जीतकर विधायक बने. उन्हें 96034 वोट मिले, जिन्होंने कांग्रेस के शशि भूषण राय को हराया. उन्होंने 63351 वोट मिले और दोनों की हार जीत का मार्जिन 32683 सीटों का रहा. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के कृष्ण कांत मिश्रा रहे, जिन्हें 9830 वोट मिले.
आज बिहार की गोविंदगंज विधानसभा सीट पर ठीक 8 बजे मतगणना शुरू हो गई थी और सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग हुई थी. पोस्टल बैलेट गिने जाने के बाद साढ़े 8 बजे EVM की काउंटिंग शुरू हुई थी और उसके बाद 9 बजे से रुझान आने लगे थे. इस सीट पर दूसरे फेज यानी 11 नवंबर को मतदान हुआ था। एनडीए गठबंधन ने यह सीट एलजेपी यानी चिराग पासवान के खाते में आई थी, जहां से राजू तिवारी को टिकट मिला।
2025 में किसे कितने वोट मिले?
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| राजू तिवारी | LJP | 96034 |
| शशि भूषण राय | कांग्रेस | 63351 |
यहां पढ़ें सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे…
इस बार के उम्मीदवार
इस बार मैदान में एनडीए गठबंधन से एलजेपी के राजू तिवारी मैदान में थे। राजू ने साल 2015 में कांग्रेस को हराकर जीत दर्ज की थी। वहीं साल 2020 में राजू तिवारी तीसरे नंबर पर रहे थे। वहीं महागठबंधन में कांग्रेस के खाते में यह सीट आई थी और कांग्रेस ने शशि भूषण राय को उम्मीदवार बनाकर अखाड़ा में उतारा था। इसके अलावा पहली बार चुनाव में उतरी जनसुराज पार्टी ने कृष्णा मिश्रा को टिकट दिया था।
साल 2020 के परिणाम
बात करें पिछले नतीजों की तो साल 2020 में बीजेपी के सुनील मनी तिवारी ने कांग्रेस को हराकर शानदार जीत हासिल की थी। सुनील तिवारी को 65 हजार से ज्यादा वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस के बृजेश कुमार को 37 हजार वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| सुनील मनी तिवारी | बीजेपी | 65,562 (जीत) |
| बृजेश कुमार | कांग्रेस | 37,771 (हार) |
साल 2015 के परिणाम
साल 2015 में बीजेपी मैदान में कहीं दूर दूर तक नहीं थी। उस समय एलजेपी ने जीत दर्ज की थी। एलजेपी के राजू तिवारी ने 74 से ज्यादा वोट हासिल किए थे। वहीं कांग्रेस के बृजेश कुमार 46,765 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| राजू तिवारी | एलजेपी | 74,562 (जीत) |
| बृजेश कुमार | कांग्रेस | 46,765 (हार) |
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
20 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines