Live Updates
Gobindpur Election Result 2025 Live: बिनिता मेहता को मिली बड़ी जीत
गोबिंदपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बिनिता मेहता ने 22906 वोटों से जीत दर्ज की है. आरजेडी की पूर्णिमा यादव का खेल उनकी पार्टी के बागी नेता मोहम्मद कामरान ने खराब कर दिया.
Gobindpur Election Result 2025 Live: ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ी NDA
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्ज कर ली है. केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा ने शानदार सीट हासिल की है. एनडीए- 200 महागठबंधन-40
Gobindpur Election Result 2025 Live: बिनिता मेहता ने बड़ी बढ़त बनाई
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बिनिता मेहता लगातार अपनी बढ़त को बड़ा कर रही हैं. वहीं निर्दलीय लड़ रहे मोहम्मद कामरान दूसरे नंबर पर अभी भी चल रहे हैं.
Gobindpur Election Result 2025 Live: बिनिता मेहता चल रही हैं आगे
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बिनिता मेहता शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं. वहीं निर्दलीय लड़े रहे मोहम्मद कामरान दूसरे नंबर पर चल रहे हैं.
Gobindpur Election Result 2025 Live: जारी है मतगणना
बिहार के सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने एनडीए और महागठबंधन में से किसकी सरकार को चुना है.
Gobindpur Election Result 2025 Live: जल्द शुरू होने वाली है मतगणना
गोबिंदपुर में भी जल्द ही वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. आरजेडी की पूर्णिमा यादव को इस विधानसभा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बिनिता मेहता से कड़ी टक्कर मिल रही है.
Gobindpur Election Result 2025: बिहार की नवादा जिले के गोबिंदपुर विधानसभा सीट का भी आज फैसला हो गया है. बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर आज के दिन वोटों की गिनती हुई. गोबिंदपुर विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे वोटों की गिनती चल रही थी. बिहार के मगध क्षेत्र में स्थित गोबिंदपुर, नवादा जिले का बहुत अहम हिस्सा है और इसकी सीट पर सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल की पूर्णिमा यादव और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बिनिता मेहता के बीच था. बिनिता मेहता को यहां बड़ी जीत मिली.
गोबिंदपुर Election Key Candidates 2025
बिहार के गोबिंदपुर विधान सभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की पूर्णिमा यादव थी. पिछली बार इस सीट से आरजेडी के लिए मोहम्मद कामरान लड़े थे. इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लड़ गए थे. NDA की ओर से ये सीट लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पास थी. उन्होंने यहां से बिनिता मेहता को टिकट दिया था. बिनिता मेहता को 72581 वोट मिले, तो वहीं पूर्णिमा यादव को 49675 वोट मिले. जिसके कारण ही बिनिता मेहता 22906 वोटों से विजयी रही. निर्दलीय लड़े मोहम्मद कामरान को 39813 वोट मिले. जिसके कारण ही पूर्णिमा यादव को बड़ा झटका लगा.
यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे
Gobindpur Election Result 2020
| क्रमांक | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट |
|---|---|---|---|
| 1 | मोहम्मद कमरान | आर.जे.डी. (RJD) | 79,557 |
| 2 | पूर्णिमा यादव | जेडी(यू) (JD(U)) | 46,483 |
| 3 | रंजीत यादव | एल.जे.पी. (LJP) | 16,111 |
Gobindpur Election Result 2015
| क्रमांक | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट |
|---|---|---|---|
| 1 | पूनम यादव | आई.एन.सी. (INC) | 43,016 |
| 2 | फूला देवी | बी.जे.पी. (BJP) | 38,617 |
| 3 | मोहम्मद कमरान | निर्दलीय (IND) | 32,646 |
जानें इस विधानसभा सीट के सभी समीकरण
बिहार-झारखंड के बॉर्डर के पास स्थित नवादा जिले की गोबिंदपुर एक सामान्य सीट है. इस सीट पर 100 प्रतिशत ग्रामीण वोटर हैं. इस विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी की करें तो वो 25.19 प्रतिशत है. वहीं यादव जाति की आबादी अकेले ही लगभग 20 प्रतिशत की है. वहीं मुस्लिम मतदाता इस सीट पर 13.6 प्रतिशत हैं. इस सीट पर जिसके कारण ही महागठबंधन का ही दबदबा रहा था, जिसे एलजेपी की बिनिता मेहता ने तोड़ दिया. 2020 के विधानसभा के समय 3,19,130 वोटर इस सीट पर थे. जबकि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 3,23,059 मतदाता थे.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines