हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Election 2025: कब तक होगा NDA की सीटों का बंटवारा? केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बता दी तारीख

Bihar Vidhan Sabha Election 2025: जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए में सीटों को लेकर कोई मतभेद नहीं है। बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे, उन्होंने आगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
Jitan Ram Manjhi

Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हैं। एनडीए समेत यहां अलग-अलग राजनीतिक दल के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चुनावों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार एनडीए में सीटों का बंटवारा अगस्त महीने तक हो जाएगा। मीडिया में दिए बयानों में उन्होंने स्पष्ट कहा कि एनडीए के अंदर सीटों के बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है। एनडीए बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी।

नरेंद्र मोदी का हाथ करेंगे मजबूत, एनडीए में सीट बंटवारा जल्द

आगे जीतन राम मांझी ने एनडीए के सीट बंटवारे को लेकर कहा कि अगस्त तक हम लोग सीट का बंटवारा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों के बीच इस मुद्दे पर कोई भी झंझट नहीं है। सभी पार्टियां चुनावों को लेकर अपने-अपने स्तर पर काम कर रही हैं। एनडीए सरकार बना रही है नरेंद्र मोदी की हाथ को मजबूत करेगी।

विज्ञापन

जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना

जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार में दौरे और चुनाव फिक्स करने वाले बयान पर कहा कि आज वह आ रहे हैं। उन्हें अभी कैसे पता चल गया कि बिहार में चुनाव फिक्स होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग हारते हैं उन्हें इस बारे में पता चल जाता है। उन्होंने कहा कि वह दशरथ मांझी को लेकर घूम रहे हैं उनको लेकर के हम लोगों ने क्या-क्या काम नहीं कर दिया। इसके अलावा राहुल गांधी के क्राइम कैपिटल वाले बयान पर उन्होंने कहा कि बिहार में स्थिति ठीक है। पहले वाली हालत नहीं है, पहले यहां मुख्यमंत्री आवास से अपराधी बोलते थे अब यहां स्थिति बिल्कुल सुशासन की है

बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट हैं, इस के अंत तक होने हैं विधानसभा चुनाव

आगे केंद्रीय मंत्री ने दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में कहा कि घटना दुखद है और मैंने इस बारे में सरकार से कहा है कि पीड़ित पक्ष की हर तरह से सहायता मिलनी चाहिए। बता दें बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट हैं, यहां 2025 के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल जीतन राम मांझी की हम पार्टी एनडीए का हिस्सा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने फिर की इमोशनल पोस्ट, जानें अब तक के बयानों के राजनीतिक मायने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola