Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने फिर की इमोशनल पोस्ट, जानें अब तक के बयानों के राजनीतिक मायने

Tej Pratap Yadav social media Post: परिवार और पार्टी से बेदखल होने के बाद तेज प्रताप यादव लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट काफी भावुकता भरी है, अब ऐसे में राजनीतिक विश्लेषक उनके इस बयान के मायने निकाल रहे हैं।

Tej Pratap Yadav Emotional Post

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार में चुनाव से पहले तेजप्रताप यादव भी एक्टिव हो गए हैं। परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बावजूद तेजप्रताप लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। आज भी सुबह 4 बजे उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा है कि हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलाना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले की ही होती है। राजा हरिशचंद्र ने अपनी खोई प्रतिष्ठा सत्य के मार्ग पर चलकर ही दोबारा प्राप्त किया।

ऐसे में राजनीति के जानकारी इस बयान के मायने निकाल रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव प्रकरण सामने आने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया 1 जून को दी थी। 1 जून को उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर माता-पिता से आशीर्वाद मांगा था। इसके बाद उन्होंने अगला पोस्ट 6 जून को किया था जिसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। उस पर उन्होंने कैप्शन भी दिया था। हमारे सारे सपने सच हो सकते हैं, अगर हममें उन्हें पूरा करने का साहस हो। यह वीडियो एक मिनट का है, जिसमें वे अपने ऑफिस में प्रवेश कर रहे हैं और पीछे लालू-राबड़ी की तस्वीर लगी हुई है।

Advertisment

7 जून को सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर शेयर की गई पोस्ट।

अब तक तेज प्रताप कर चुके हैं 3 पोस्ट

तेज प्रताप यादव परिवार और पार्टी से बेदखल किए जाने के बाद अब तक 3 पोस्ट कर चुके हैं। जिसमें कहीं पर भी बगावत की बू नहीं आ रही है। जोकि ये बताने के लिए काफी है कि वे अपना अगला कदम चुनाव को देखते हुए ही उठाएंगे। तेज प्रताप यादव इससे पहले भी कई बार बगावत कर चुके हैं लेकिन इस दौरान उन्हें कभी लालू यादव द्वारा पार्टी से नहीं निकाला गया। इस बार लालू यादव ने उनको पार्टी से निकाला है ऐसे में तेज प्रताप के व्यवहार और भाषा में सौम्यता नजर आ रही है।

विज्ञापन

अलग चुनाव लड़े तो हो सकता है नुकसान

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी और लालू यादव नहीं चाहते हैं कि तेजप्रताप पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनाएं या किसी और पार्टी में जाएं। ऐसे में सूत्रों की मानें तो परिवार में ही लालू यादव का मनाया जा रहा है ताकि वो तेज प्रताप यादव को फिर से पार्टी में शामिल कर लें। अगर तेज प्रताप अलग होकर चुनाव लड़ते हैं तो आरजेडी को चुनाव में नुकसान होना तय है क्योंकि उनकी युवाओं में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ