बिहार चुनाव में सीटों का फेर फंसता जा रहा है। एनडीए और महागठबंधन में लगातार सीटों को लेकर विवाद चल रहा है। एनडीएम ने सीटों का बंटवारा कर लिया तो सीट के नाम पर विवाद शुरू हो गया है। वहीं महागठबंधन ने अभी तक सीटों का बंटवारा ही नहीं किया है। मंगलर को दिल्ली में कांग्रेस की
केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) बैठक थी। इसमें बिहार चुनाव में सीटों, प्रत्याशियों के नामों आदि तैयारियों पर चर्चा हुई है। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में पार्टी ने 25 मुख्य सीटों पर नाम तय कर लिए हैं।
बैठक के बाद बिहार कांग्रेस सीएलपी नेता शकील अहमद खान ने कहा कि हम कल पटना जा रहे हैं। प्राथमिकता वाली सीटों पर विचार-विमर्श और सामाजिक गतिशीलता पर विचार करने के बाद, हम कल पटना जाएंगे। हम अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ चुनाव अभियान पर काम कर रहे हैं। इसलिए, हम उन सीटों को लेकर पटना जा रहे हैं। चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है। इसके बाद चीजें आगे बढ़ेंगी।
यह भी पढ़ें: NDA में सीट बंटवारे के बाद नया विवाद, नीतीश कुमार ने चिराग की 3 सीटों से उतारे अपने प्रत्याशी
वहीं बिहार कांग्रेस प्रमुख राजेश राम ने कहा कि दो-सूत्री रुख है। हमारे समीकरण के अनुसार, हमारी सभी अच्छी सीटों पर स्पष्टता आ गई है। 2-3 घंटे लंबी इस बैठक के बाद, हम कह सकते हैं कि हमने कांग्रेस की ओर से विधानसभा सीटों के लिए अच्छे चेहरों पर मजबूत फैसला लिया है। ऐसे सभी नामों को सीईसी ने मंजूरी दे दी है।
कार्यकर्ताओं में दिखा रोष
बिहार चुनाव पर कांग्रेस की मुख्य चुनाव समिति की बैठक के बाद, पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जताई है। एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के बारे में कहा कि वे नकली उम्मीदवारों की तलाश में हैं। एनएसयूआई के सुधीर शर्मा ने कहा कि हमें बिक्रम विधानसभा में युवा नेतृत्व चाहिए। हमें सिर्फ नेताओं के बेटे नहीं चाहिए, युवाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी में जो लोग होंगे, जिनके ऑनलाइन आवेदन होंगे, उन्हें टिकट दिया जाएगा। लेकिन कृष्णा अल्लावरु और राजेश राम जैसे कुछ नेता महिलाओं से कड़ी मेहनत करवा रहे हैं और घर-घर जाकर उन्हें धोखा दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जन सुराज के प्रशांत किशोर ने छोड़ी उम्मीदवारी, राघोपुर से चंचल सिंह को बनाया प्रत्याशी
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
23 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines