Bihar CM Nitish Kumar (अमिताभ ओझा): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के नियोजित शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की और कहा कि वो जहां हैं, वहीं रहेंगे उनका ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। यह शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि इन शिक्षकों को डर सता रहा था की विशिष्ट शिक्षक होने के बाद इनका तबादला कर दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में नियोजित से विशिष्ट शिक्षक बनने वाले को नियुक्ति पत्र देते हुए यह घोषणा की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा की जो नियोजित शिक्षक जहां पोस्टेड हैं और वे वहीं रहेंगे, उन्हें जबरदस्ती इधर-उधर नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री की यह घोषणा उन लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जिनके मन में यह संशय उत्पन्न हो रहा था कि उन्हें जबरदस्ती दूसरे स्कूलों में ट्रांसफर किया जा सकता है।
आपको बता दें, 1 लाख 14 हजार से ज्यादा एंप्लॉयड टीचर्स को राज्य कर्मी का दर्जा मिल गया है, इन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। मुख्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्री शामिल हुए।
पटना के साथ ही राज्य के 31 जिलों में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार में 114138 शिक्षकों को आज मिलेगा सरकारी होने का दर्जा; मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines