Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

बिहार में चोली-भौजी बैन? अश्लील गाने बजाने पर होगी FIR, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जारी किया आदेश

बिहार में सरकार ने अश्वलील गानों पर बड़ा चाबुक चलाया है। अब बिहार में पहले की तरह खुले रूप से अश्लील गाना नहीं बजाया जा सकता है। ऐसा करने पर सीधे एफआईआर दर्ज होगी। डिप्टी सीएम ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 5, 2026 11:42
obscene songs banned in Bihar

बिहार में अश्लील गानों पर बड़ा फैसला लिया गया है। बिहार में भोजपुरी गानों को बिहार की पहचान माना जाता है। हालांकि भोजपुरी में काफी हद तक अश्लीलता होती है, लेकिन इस पर कभी कोई आधिकारिक आपत्ति नहीं जताई गई। अब बिहार में अश्लील गाना बजाना लोगों को भारी पड़ सकता है। अब देखना होगा कि यह आदेश बिहार की अश्लीलता छवि को कितना साफ कर सकता है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अश्लील गानों पर रोक लगाने का आदेश दिया है। पुलिस को निर्देश है कि सभी जिलों की पुलिस इसके लिए विशेष अभियान चलाएगी। डिप्टी सीएम ने साफ किया है कि अश्लील गाना बजाने पर अब कार्रवाई होगी। सार्वजनिक स्थानों पर डबल मीनिंग वाले गानों पर भी एफआईआर की चेतावनी दी गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी के खिलाफ 11.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

आदेश जारी करते हुए बताया गया कि बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा या सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और डबल मीनिंग वाले भोजपुरी, मगही, मैथिली या अन्य भाषाओं के गाने बजाया तो कड़ी कार्रवाई होगी। अगर कोई इस आदेश का पालन नहीं करता है तो उसे जेल भी भेजा जा सकता है।

---विज्ञापन---

इस फैसले के पीछे सम्राट चौधरी ने बताया कि सार्वजनिक तौर पर अश्लील गाने बजने से समाज और बच्चों को बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा अश्लील गाने से न महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को भी ठेस पहुंची है। कहा कि महिला सुरक्षा के लिए अश्लील गानों पर रोक लगाना अनिवार्य स्थिति बन गई है।

दरअसल, बिहार में भोजपुरी भाषा में डबल मीनिंग वाले गाने खूब प्रचलन में रहते हैं। इसमें चोली-भौजी, चाची के बाची सपनवां में आती है, राजा तनी जाई न बहरिया, देवरा ढोढ़ी चटना बा आदि गाने शामिल हैं। पटना में इन गानों की सबसे ज्यादा रिकॉर्डिंग होती है।

यह भी पढ़ें: ‘साथ ना दे सके…’, पवन सिंह ने भरी महफिल में महिमा सिंह को कहा ‘जान’, तो पत्नी का छलका दर्द! | Bhojpuri Talk

First published on: Feb 05, 2026 10:00 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.