Chanpatia Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान दो चरणों में हुए थे. जिसके बाद आज यानी 14 नवंबर को ही मतों की गिनती शुरू हो गई है. सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. इस बीच शुरुआती रुझानों के अनुसार, बिहार में NDA एक बार फिर से सत्ता में वापसी करती हुई नजर आ रही है. वहीं, चुनावों के दौरान यूट्यूबर से नेता बने मनीश कश्यप भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. मनीष कश्यप बिहार की चनपटिया सीट से चुनावी मैदान में थे. चनपटिया सीट पर भी वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों की बात करें तो मनीष कश्यप चनपटिया सीट से काफी पीछे चल रहे हैं.
किसे कितने मिले वोट?
जन सुराज पार्टी ने चनपटिया सीट ने मनीष कश्यप को टिकट दिया था और मनीष इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. खबर लिखे जाने तक चनपटिया सीट से मनीष कश्यप को 23483 वोट मिले हैं. वहीं, अन्य प्रमुख नेताओं की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी से भाजपा के उमाकांत सिंह को 61,517 वोट मिले हैं और वो सबसे आगे चल रहे हैं. इस सीट पर कांग्रेस के अभिषेक रंजन को 59,811 वोट मिले हैं और रंजन बीजेपी के उमाकांत सिंह को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं.
बिहार में आज मतगणना
बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को हुआ था. दोनों चरणों में मतदान प्रतिशत 67.13% रहा, जो 1951 के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है. कुल मिलाकर देखा जाए तो बिहार की जनता ने छप्पर फाड़ कर मतदान किया. इसके अलावा आज नतीजों का दिन है और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनने वाली है. हालांकि यह भी थोड़ी ही देर में तय हो जाएगा.
यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Future: क्या कम हुआ तेजस्वी का ‘तेज’! इस चुनावी हार के बाद कैसा होगा बिहार के युवराज का भविष्य?
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines