Tejashwi Yadav Future: क्या कम हुआ तेजस्वी का 'तेज'! इस चुनावी हार के बाद कैसा होगा बिहार के युवराज का भविष्य?

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखने के बाद अब सवाल आरजेडी के युवराज तेजस्वी यादव के भविष्य का है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा माना गया था, लेकिन अब बिहार के नतीजों कुछ और ही बयां कर रहे हैं. बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव के तमाम दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. लोगों के मन में अब ये सवाल उठ रहा है कि बिहार में हार के बाद तेजस्वी यादव का भविष्य कैसा होगा.

RJD

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के 12 बजे तक के नतीजे सभी के सामने हैं. रुझानों की बात करें तो NDA 200 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है. इसमें बीजेपी 91, जेडीयू 79, लोजपाआरवी 22 और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रही है. ये आंकड़े लगातार ऊपर नीचे हो रहे हैं.

विज्ञापन

वहीं, अब सवाल आरजेडी के ‘युवराज’ तेजस्वी यादव के भविष्य का है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा माना गया था, लेकिन अब बिहार के नतीजें कुछ और ही बयां कर रहे हैं. बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव के तमाम दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. लोगों के मन में अब ये सवाल भी उठने लगा है कि बिहार चुनावों में इस करारी हार के बाद तेजस्वी यादव का भविष्य कैसा होगा.

विज्ञापन

क्या होगा तेजस्वी यादव का भविष्य?

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल आरजेडी के हिस्से में 143 सीटें आई थीं. जिसमें 52 सीटों पर उन्होंने यादव कैंडिडेट उतारे थे. जिसके बाद जनता के बीच ये मैसेज गया कि तेजस्वी यादव का पूरा फोकस जातिवाद की राजनीति पर है, जिसके कारण ही बिहार में तेजस्वी के सपोटर्स ने भी उनका साथ छोड़ दिया है. अब अगर तेजस्वी यादव आने वाले भविष्य में भी सीटों के बंटवारे में ऐसा ही करते हैं तो भविष्य में भी उन्हें इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है.

दोपहर 12 बजे तक के रुझान क्या हैं?

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के दोपहर 12 बजे के रुझानों की बात करें तो एनडीए 200 सीटों पर बढ़त बना रखी है. इसमें बीजेपी 91, जेडीयू 79, लोजपाआरवी 22 और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रही हैं. उधर, महागठबंधन ने सिर्फ 37 सीटों पर बढ़त बनाई है. इनमें आरजेडी 28, कांग्रेस 4, वीआईपी 0 और अन्य 5 सीटों पर अपनी बढ़त बनाने में कायम हुई है. अहम बात यह है कि चुनाव के नतीजों का ऐलान होने से पहले ही कांग्रेस ने हार मान ली है.

विज्ञापन

युवराज को सोच समझ कर करने होंगे वादे?

तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान कई ऐसे वादे किेए थे जिन्हें वो खुद ज्यादा से ज्यादा जनता तक नहीं पहुंचा पाए. अपने वादों में तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता को सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया था, जिसमें वह जनता को यह नहीं बता पाए कि इसे वह पूरा कैसे करेंगे. जब भी उनसे नौकरी के वादे को लेकर ब्लू प्रिंट मांगा गया तब वह इसका जवाब देने से बचते हुए दिखे. ऐसे में जनता को उन पर भरोसा नहीं हो सका और यही कारण है कि बिहार में उन्हें लगभग हार झेलनी पड़ रही है. अब आगे के भविष्य में अगर तेजस्वी यादव को अपना कमबैक करना है तो उन्हें जनता से सोच समझ कर वादे करने होंगे जिन्हें वह पूरा कर सकें.

क्या तेज प्रताप दे पाएंगे तेजस्वी यादव को टक्कर?

पारिवारिक विवाद के बाद तेज प्रताप यादव ने अलग पार्टी बनाई थी और वह महुआ से चुनावी मैदान में कूद पड़े थे. हालांकि अगर हम अब तक के रुझानों की बात करें तो 11 राउंड की काउंटिंग में तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं, उनकी हालत भी बेहद खराब है.

विज्ञापन

क्या वापसी कर पाएंगे तेजस्वी यादव?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के हालातों को देखते हुए अब तेजस्वी यादव को लेकर एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या तेजस्वी यादव फिर से वापसी कर पाएंगे? अगर देखा जाए तो राजनीति में कुछ भी परमानेंट नहीं होता है. आज कोई जीतता है तो अगले चुनाव में कोई और जीतेगा. यहां कभी भी एक चुनाव के नतीजों का असर आने वाले चुनाव पर नहीं पड़ता है. अगर तेजस्वी यादव इस चुनाव में की गईं गलतियों को नहीं दोहराएंगे तो हालात बदल भी सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ