Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार में हर तरफ इंटर के रिजल्ट की चर्चा हो रही है, जिसपर 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की नजर टिकी हुई है. माता-पिता से लेकर बच्चे हर कोई घड़ी के कांटे को देख रहे हैं. बिहार बोर्ड स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज 12वीं का रिजल्ट जारी करने का समय 1:30 बजे रखा है और सभी स्टूडेंट्स को अपने-अपने रोल नंबर निकाल कर रखने को कहा है. ऐसे में अगर आपको डर है कि कहीं वेबसाइट पर जाते-जाते वेबसाइट डाउन न हो जाए या आपको मालूम नहीं है कि वेबसाइट पर कैसे रिजल्ट मिलेगा, तो हम आपको ऐसा लिंक्स देंगे, जिस पर क्लिक करते ही आप सीधा रिजल्ट की साइट पर पहुंच जाएंगे, जहां बस रोल नंबर डालते ही आपको आपका रिजल्ट मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें: व्रत में पेट हो जाता है खराब तो थाली में शामिल करें यह आटा, पचाने में है बेहद आसान
कहां मिलेगा BSEB बोर्ड का रिजल्ट?
Bihar Board 10th 12th Result: बिहार बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि हमने नीचे आपको उन सभी साइट्स की डायरेक्ट लिंक्स (Direct Link BSEB Result) दी है, जिन पर आपको बस एक सिंगल क्लिक करना होगा और आप सीधा आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे और अपना मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
कैसे देखें Bihar Board 12th 2026 रिजल्ट?
Kab Ayega Bihar Board Result Live Updates: रिजल्ट देखना और उसे डाउनलोड करना काफी आसान है, आपको बस परिणाम जारी होने का इंतजार करना है, जैसे ही वक्त पूरा हो जाए इन में से किसी भी लिंक पर क्लिक करना होगा.
- क्लिक करते ही आपको होमपेज पर ‘परिणाम/Result का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करना होगा.
- यहां आपको ‘Intermediate Annual 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करना होगा.
- बस फिर क्या क्लिक करने के बाद यहां अपनी स्ट्रीम सिलेक्ट करें और अपना ‘Roll Code, Roll Number और कैप्चा कोड’ दर्ज करें.
- फिर सबमिट पर क्लिक करें.
- कुछ सेकेंड के बाद आपका बीएसईबी कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट भी निकाल लें.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी एक सांस में गटक जाते हैं एक बोतल पानी? नुकसान जान ऐसा सोचने से भी डरेंगे!










