BSEB Bihar Board 12th Result Today Live: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए फैसला आ गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) एक बार फिर देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर नया इतिहास रचने जा रही है। बिहार बोर्ड के 12 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है।
Bihar Board 10th 12th Result 2026 आ गया
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:45 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आधिकारिक तौर पर समय और तारीख की पुष्टि कर दी है।
शिक्षा मंत्री ने जारी किया परिणाम
रिजल्ट की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे। बोर्ड की ओर से तीनों स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) के टॉपर्स की लिस्ट भी आज ही जारी की जाएगी।
इन वेबसाइट्स पर देखें अपना स्कोरकार्ड
रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए स्टूडेंट्स इन वैकल्पिक वेबसाइट्स को नोट कर लें:
- biharboardonline.bihar.gov.in
- interbiharboard.com
- bsebexam.com
रोल नंबर से Bihar Board Result 2026 कैसे चेक करें?
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड से Roll Code और Roll Number की जरूरत होगी।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर Intermediate Annual Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल कोड, रोल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
View या Submit बटन पर क्लिक करें।
आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर प्रिंट ले लें।
सबसे तेज बोर्ड होने का रिकॉर्ड बरकरार
बिहार बोर्ड लगातार पिछले कुछ वर्षों से देश में सबसे पहले परीक्षा आयोजित करने और सबसे तेज रिजल्ट देने का रिकॉर्ड बना रहा है। इस साल भी मार्च के महीने में ही रिजल्ट जारी कर बोर्ड ने अपनी साख बरकरार रखी है, जिससे छात्रों को आगे के एडमिशन (Graduation/Entrance Exams) में काफी सहूलियत होगी।