Live Updates
Bodh Gaya Election Result 2025 Live: RJD के कुमार सर्वजीत ने मारी बाजी
बोधगया विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ गए हैं. राष्ट्रीय जनता दल के कुमार सर्वजीत ने कुल 100236 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है. हालांकि, उन्हें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के श्यामदेव पासवान से कड़ी टक्कर मिली, जिन्हें कुल 99355 वोट मिले. दोनों के बीच कुल 881 वोट का अंतर रहा.
Bodh Gaya Election Result 2025 Live:बिहार चुनाव 2025 के शरुआती रुझान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. एनडीए लगभग 200 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन करीब 40 पर सिमटी दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्जकर ली है. केसरिया सीट शालिनी मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की है.
Bodh Gaya Election Result 2025 Live: लोजपा के श्यामदेव पासवान 4890 वोटों से आगे
बोधगया में वोटों की गिनती जारी है. हालांकि, ताजा आंकड़ों के मुताबिक, लोजपा के श्यामदेव पासवान RJD के कुमार सर्वजीत से 4890 वोटों से आगे चल रहे हैं.
Bodh Gaya Election Result 2025 Live: लोजपा के श्यामदेव पासवान आगे
बोधगया में वोटों की गिनती जारी है. हालांकि, ताजा आंकड़ों के मुताबिक, लोजपा के श्यामदेव पासवान RJD के कुमार सर्वजीत से 6180 वोटों से आगे चल रहे हैं.
Bodh Gaya Election Result 2025 Live: लोजपा के श्यामदेव पासवान आगे, मतगणना जारी
बोधगया विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में फिलहाल लोजपा के श्यामदेव पासवान आगे चल रहे हैं.
Bodh Gaya Election Result 2025 Live: कुमार सर्वजीत श्यामदेव पासवान से पीछे चल रहे हैं
बोधगया सीट पर राजद के कुमार सर्वजीत के लिए हालात अभी अच्छे नहीं दिख रहे हैं. वोटों की गिनती में कुमार सर्वजीत पीछे चल रहे हैं. कुमार सर्वजीत को अब तक 3409 वोट मिले हैं और वह लोजपा के श्यामदेव पासवान से पीछे चल रहे हैं.
Bodh Gaya Election Result 2025 Live: पिछली बार किसने मारी थी बाजी?
बोधगया विधानसभा सीट पर 2020 में भी RJD से कुमार सर्वजीत ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 80,926 वोट मिले थे. इस बार उन्हें चुनाव में 41.8% वोट मिले थे. हालांकि, इस बार उन्हें BJP के हरि मांजी से कड़ी टक्कर मिली. उन्हें 76,218 मत प्राप्त हुए थे. मात्र 4,708 वोट का अंतर था.
Bodh Gaya Election Result 2025 Live: वोटों की गिनती जारी
बिहार के सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किस गठबंधन की सरकार को चुना है.
Bodh Gaya Election Result 2025 Live: शुरुआती रुझानों में RJD के कुमार सर्वजीत आगे
बोधगया विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में राजद के कुमार सर्वजीत आगे चल रहे हैं.
Bodh Gaya Election Result 2025 Live: बोधगया में होगा खेला?
बोधगया विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल का दबदबा रहा है. यहां से RJD के कुमार सर्वजीत पिछली दो बार से चुनाव जीतते आए हैं. वह अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेंगे. हालांकि, इस बार उन्हें लोक जनशक्ति पार्टी (RV) के श्याम देव पासवान से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है, जो पिछली बार दूसरे लगभग 30,000 वोटों से हार गए थे.
Bodh Gaya Election Result 2025 Live Updates: बिहार की बोधगया विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं. इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के कुमार सर्वजीत और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के श्यामदेव पासवान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. हालांकि, कुमार सर्वजीत ने कुल 100236 वोट हासिल कर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की. वहीं, लोजपा के उम्मीदवार को श्यामदेव पासवान को कुल 99355 वोट मिले. दोनों के बीच कुल 881 वोट का अंतर रहा.
बोधगया विधानसभा सीट के उम्मीदवार
बोधगया विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के कुमार सर्वजीत और लोक जनशक्ति पार्टी (RV) के श्यामदेव पासवान के बीच कड़ा मुकाबला रहा. इस सीट से विधायक पद के लिए विकाश वंचित इंसान पार्टी के अशोक कुमार पासवान, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के उदय दास और जन सुराज पार्टी के लक्ष्मण मांजी भी खड़े थे. राष्ट्रीय जनता जल अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी और इसकी जिम्मेदारी कुमार सर्वजीत पर रहेगी. पिछली दो बार से इस सीट पर उनकी ही जीत हुई है.
बोधगया विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थिति | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| कुमार सर्वजीत | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 1,00,236 | जीते | 881 वोट |
| श्यामदेव पासवान | लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) LJP(R) | 99355 | हारे |
यहां पढे़ं सभी 243 सीटों के नतीजे…
पिछले दो विधानसभा चुनाव के आंकड़े
| साल | विजेता पार्टी | विजेता प्रत्याशी | विजेता के वोट | प्रमुख प्रतिद्वंदी पार्टी | प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी |
| 2015 | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | कुमार सर्वजीत | 82,656 | BJP | श्याम देव पासवान |
| 2020 | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | कुमार सर्वजीत | 80,926 | BJP | हरि मांजी |
2015 के चुनावी आंकड़े
बोधगया विधानसभा सीट पर RJD का दबदबा रहा है. 2015 में विधानसभा चुनाव में कुमार सरजीत को इस सीट पर 50% वोट (82,656) मिले थे. उनके खिलाफ खड़े हुए BJP से खड़े हुए श्याम देव पासवान को 52,183 मत प्राप्त हुए थे. उनके बीच जीत का अंत 18.4% का था.
2020 के चुनावी आंकड़े
बोधगया विधानसभा सीट पर 2020 में भी RJD से कुमार सर्वजीत की जीत हुई थी. उन्हें 80,926 वोट मिले थे. इस बार उन्हें चुनाव में 41.8% वोट मिले थे. हालांकि, इस बार उन्हें BJP के हरि मांजी से कड़ी टक्कर मिली. उन्हें 76,218 मत प्राप्त हुए थे. मात्र 4,708 वोट का अंतर था.
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
15 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines