हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bochahan Election Result 2025: लोक जनशक्ति पार्टी की बेबी कुमारी 20,384 वोटों से जीतीं, RJD कायम नहीं रख पायी जीत का सिलसिला

Bochahan Election Result 2025: बिहार की बोचहां विधानसभा सीट, जो मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आती है, पर 6 नवंबर को मतदान हुआ और 14 नवंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू की गई. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीट से लोक जनशक्ति पार्टी – रामविलास (LJPRV) की बेबी कुमारी जीत चुकी हैं. उन्होंने RJD के अमर कुमार पासवान को 20,384 वोटों से हराया.

विज्ञापन

Live Updates

00:40 (IST) 15 Nov 2025

Bochahan Election Result 2025 LIVE Updates: बोचहां से लोक जनशक्ति पार्टी की बेबी कुमारी 20,384 वोटों से जीतीं

बोचहां विधानसभा सीट से जनशक्ति पार्टी की बेबी कुमारी जीत हासिल कर चुकी हैं।

बेबी कुमारी (LJPRV) – 1,07,892

अमर कुमार पासवान (RJD) – 87,508

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, लोक जनशक्ति पार्टी – रामविलास (LJPRV) की बेबी कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी RJD के अमर कुमार पासवान को 20,384 वोटों से हराया।

15:49 (IST) 14 Nov 2025

Bochahan Election Result 2025 LIVE Updates: बोचहां से लोक जनशक्ति पार्टी की बेबी कुमारी 19,677 वोटों से आगे

बोचहां विधानसभा सीट से LJPR की बेबी कुमारी लीड कर रही हैं, यदि यह बढ़त कायम रहती है, तो जीत निश्चित है।

बेबी कुमारी (LJPRV) - 74,181

अमर कुमार पासवान (RJD) - 54,504

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, लोक जनशक्ति पार्टी - रामविलास (LJPRV) की बेबी कुमारी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी RJD के अमर कुमार पासवान से 19,677 वोटों से आगे हैं।

13:13 (IST) 14 Nov 2025

Bochahan Election Result 2025 LIVE Updates: बोचहां से बेबी कुमारी जीत की ओर

मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार बेबी कुमारी चुनावी मतगणना में जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

बेबी कुमारी (LJPRV)- 49,692

अमर कुमार पासवान (RJD) - 38,031

वोट का अंतर - 11,661

10:21 (IST) 14 Nov 2025

Bochahan Election Result 2025 LIVE Updates: बोचहां विधानसभा सीट से बेबी कुमारी आगे

बोचहां विधानसभा सीट की मतगणना जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, अभी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बेबी कुमारी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम पार्टी पार्टी के डॉ. अभय कुमार से आगे चल रही हैं।

08:30 (IST) 14 Nov 2025

Bochahan Election Result 2025 LIVE Updates: बोचहां विधानसभा सीट की मतगणना शुरू

Bochahan Election Result 2025 LIVE Updates: बोचहां विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी ही देर में चुनावी रुझान और नतीजे सामने आने लगेंगे।

Bochahan Election Result 2025: बिहार की बोचहां विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला हो चुका है. चुनाव आयोग के द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. इस सीट पर सीधा मुकाबला लोक जनशक्ति पार्टी – रामविलास (LJPRV) की बेबी कुमारी और RJD के अमर कुमार पासवान के बीच रहा. मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, बेबी कुमारी ने कुमार पासवान को 20,384 वोटों से हराया . आपको बता दें कि यहां पर चुनाव पहले चरण में 6 नवंबर को हुई थी, जिसकी आज 14 नवंबर को 8 बजे मतगणना शुरू हुई. बिहार की 243 में से बोचहां विधानसभा का सीट क्रमांक 91 है, जो मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आती है.

ये मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है. इस सीट पर सीधा मुकाबला लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बेबी कुमारी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार अमर कुमार पासवान के बीच रहा. 2020 में इस सीट पर वीआईपी के मुसाफिर पासवान विजयी रहे थे. वहीं, 2022 के उपचुनाव में अमर कुमार पासवान ने बेबी कुमारी को पराजित किया था. अमर कुमार पासवान को 48.52% और बेबी कुमारी को 26.98% वोट मिले थे. यह उपचुनाव मुसाफिर पासवान के निधन कारण आयोजित हुआ था.

बोचहां विधानसभा सीट से उम्मीदवार

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बोचहां विधानसभा सीट से अमर कुमार पासवान पर भरोसा जताया है. उनके खिलाफ यहां की सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बेबी कुमारी और आम पार्टी पार्टी के डॉ. अभय कुमार सशक्त उम्मीदवार हैं. आपको बता दें कि ये सीट बिहार के प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में से एक है और दो उपचुनाव सहित यहां पर 16 बार इलेक्शन हो चुके हैं।

विज्ञापन

बोचहां विधानसभा सीट पर 2020 के चुनावी आंकड़े

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)अमर कुमार पासवान82,562
भारतीय जनता पार्टी (BJP)बेबी कुमारी45,909

बता दें कि बोचहां विधानसभा सीट से यहां पर साल 2022 के उपचुनाव में राजद के अमर कुमार पासवान विजयी हुए थे. उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी की बेबी कुमारी को हराया था. इस इलेक्शन में बेबी कुमारी को यहां से बीजेपी ने टिकट दिया था, जो इस बार एलजेपी (LJP) से चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, साल 2020 के विधानसभा चुनाव में वीआईपी (VIP) के मुसाफिर पासवान जीते थे. उन्हें 64.87 वोट प्राप्त हुए थे और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार रमई राम को 11,268 वोटों से हराया था.

बोचहां विधानसभा सीट पर 2015 के चुनावी आंकड़े

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
निर्दलीय (IND)बेबी कुमारी67,720
जनता दल यूनाइटेड (JDU)रमई राम67,720

साल 2015 के चुनाव में बोचहां से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बेबी कुमारी ने जीत हासिल की थी. उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (JDU)के कैंडीडेट रमई राम को परास्त किया था. जहां तक वोटों की बात है तो बेबी कुमारी को 67,720 मत मिले थे और रमई राम को 43,590 मत प्राप्त हुए थे. वहीं वोट प्रतिशत की बात करें तो बेबी कुमारी ने 41% और रमई राम ने 26% वोट हासिल किए थे. जबकि, 7% वोट पाकर शिवसेना के लाल बाबू पासवान तीसरे और लोजपा के अनिल कुमार 4% वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे थे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola