Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

Bird Flu Alert: बिहार में बर्ड फ्लू का कहर, 4575 मुर्गियां मारकर दफनाईं, 7 तक बंद रहेगा पटना जू

Bird Flu Alert: बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी हुई है। क्योंकि प्रदेश के कई इलाकों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है। पक्षियों और मुर्गियों के मृत मिलने के बाद सरकार एक्शन मोड में आई और प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए एडवाइजरी जारी की।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 28, 2026 10:24
Bird Flu
बिहार के कई इलाकों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है।

Bird Flu Alert in Bihar: बिहार में बर्ड फ्लू (H5N1) फैल गया है, जिसे लेकर अलर्ट भी जारी हो गया है। प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके प्रदेशवासियों को बर्ड फ्लू से सतर्क रहने को कहा है। साथ ही एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। राजधानी पटना की पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग के जू-सेक्टर पार्क और पटना हाई कोर्ट परिसर में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है, क्योंकि पिछले दिन इन इलाकों में कौए और मुर्गियां मारी मिली थीं।

यह भी पढ़ें: Bird Flu होने पर शरीर पर दिखने लगते हैं ये लक्षण, यहां जानिए इंसानों को बर्ड फ्लू हो जाए तो क्या होता है

---विज्ञापन---

सैंपल टेस्टिंग में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई

पटना प्रशासन की ओर से बताया गया है कि तीनों इलाकों में मृत मिले पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद पूरे प्रदेश में करीब 4575 मुर्गियों को मारकर दफनाया गया। 9662 अंडे और 530 किलो दाना नष्ट किया। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए दवाई का छिड़काव किया गया। पटना जू को भी 7 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही सरकारी एडवाइजरी जारी करके लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

तीनों इलाके घोषित हुए हैं संक्रमित

बता दें कि बर्ड फ्लू की पुष्टि रिपोर्ट में होने के बाद पटना प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को संक्रमित घोषित कर दिया। संक्रमित इलाकों के एक किलोमीटर के दायरे को भी सील कर दिया। इन इलाकों में दवा का छिड़काव करके लोगों को सतर्क रहने और अफवाहों से बचने को कहा गया है। पटना जू परिसर से पानी, मिट्टी, ब्लड और अन्य सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने तक जू बंद रहेगा और किसी को भी इसके आस-पास फटकने नहीं दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: H5N5 बर्ड फ्लू से हुई दुनिया में पहली इंसानी मौत, क्या कोरोना वायरस की तरह ये भी है खतरनाक? जानिए

इंसानों में बर्ड फ्लू कैसे फैलता है?

पटना प्रशासन के अनुसार, जू के बर्ड वार्ड को सैनिटाइज कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम पक्षियों की हेल्थ पर नजर रखे हुए है। बर्ड फ्लू संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से इंसानों से फैलता है। अगर संक्रमित पक्षी को छू लिया जाए, उसकी लार शरीर पर गिर जाए या अन्य कारणों से संपर्क हो जाए तो इंसान भी बर्ड फ्लू से संक्रमित हो जाएगा। संक्रमित पक्षी के पंखों और छींक से भी वायरस हवा में फैल जाता है, जिसमें सांस लेने से इंसान भी बर्ड फ्लू से संक्रमित हो जाता है।

First published on: Feb 28, 2026 10:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.