Bihar Won Gold Medal in International Trade Fair 2024: बिहार ने एक बार फिर से इतिहास रच दिखाया है। दरअसल, दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के समापन समारोह में बिहार ने शानदार प्रदर्शनी के लिए गोल्ड मेडल जीता है। बिहार के IITF-2024 प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी निखिल धनराज निपाणीकर ने बुधवार को सम्मान समारोह में गोल्ड मेडल लिया। इस मौके पर बिहार के उद्योग विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी और उद्योग निदेशक आलोक रंजन घोष भी मौजूद रहे।
राज्य में इन्वेस्टमेंट-फ्रेंडली पॉलिसी लागू
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार के गोल्ड मेडल जीतने पर सचिव वंदना प्रेयसी ने खुशी जाहिर करते हुए IITF-2024 को धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि बिहार ने पिछले कुछ सालों में काफी प्रगति की है। हम साल 2047 तक बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए राज्य में इन्वेस्टमेंट-फ्रेंडली पॉलिसी लागू की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार में लगातार निवेश बढ़ रहा है। बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए प्रदेश में निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा हैं।
यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ के 19 विभागों के हजारों पदों पर निकली भर्ती
बिहार बना निवेशकों की पहली पसंद
वहीं बिहार के उद्योग निदेशक आलोक रंजन घोष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार को मिले इस सम्मान को लेकर हम सभी बहुत खुश है। इससे 2047 के बिहार के विकास के लक्ष्य को पाने में मजबूती मिलेगी। बिहार को कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है, इस लिए आज यह निवेशकों की भी पहली पसंद बना हुआ है। राज्य का विकास निवेशकों को आगे बढ़ने के नए-नए मौके देगा।
बिहार मंडप का उद्घाटन
बता दें कि हाल ही में बिहार के उद्योग और पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बिहार मंडप और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ये कार्यक्रम पूरे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आकर्षण का केंद्र बना रहा। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस साल बिहार पार्टनर स्टेट था। इसलिए बिहार मंडप को ट्रेड फेयर की थीम विकसित भारत 2047 के हिसाब से तैयार किया गया था।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
19 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines