Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

बिहार के 20 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट; पढ़ें IMD की ताजा अपडेट

बिहार में इन दिनों कई हिस्सों में बारिश और बिजली गिर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट किया है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Apr 30, 2025 07:44
Bihar Weather Today (3)

बिहार में कुछ दिनों से बारिश के साथ बिजली गिर रही है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बिजली के साथ ओले भी गिरे हैं। इसके अलावा कुछ जिलों में आंधी-बारिश की स्थिति बनी हुई है। हाल ही में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में जल्द ही मौसम बदलने वाला है। लेकिन इससे पहले राज्य में बारिश, वज्रपात, आंधी और तेज रफ्तार में हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार 30 अप्रैल को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। इसके अलावा विभाग ने बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

तापमान में हो सकता है इजाफा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व हिस्सों में तेज रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं, जिसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसके अलावा इन हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने का भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और यहां तापमान में 2 से 4 डिग्री का इजाफा हो सकता है। मौसमी बदलाव के मद्देनजर राज्य के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

IMD की तरफ से 30 अप्रैल को बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों में बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: राजनीति में उतरेंगे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब, इस सीट से मांगा टिकट; RJD के सामने चुनौतियां क्या?

जिलों का तापमान

पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में तापमान 32-34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में तापमान 30-32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में तापमान 36-38 डिग्री के बीच रह सकता है।

First published on: Apr 30, 2025 07:44 AM

संबंधित खबरें